ब्लैकहेड्स हटाने और बालों के लिए फायदेमंद है ग्रीन टी का ये DIY मास्क

सर्दियां हों या गर्मियां कोमल और सुंदर त्वचा आखिर किसे पसंद नहीं होती है? तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद हमें जल्दी से कोई खास असर नजर नहीं आता है। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि घरेलु नुस्खे हमारी स्किन और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं व इनसे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है। यहां हम आपको बताने वाले हैं कि खीरे और ग्रीन टी से आप अपनी कई समस्याओं को दूर कर सकती हैं। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की रेडनेस को कम करते हैं। आप घर में ही खीरे और ग्रीन टी से DIY मास्क बना सकती हैं, जो बालों व स्किन के लिए लाभकारी है।
ग्रीन टी व खीरे का फेस मास्क कैसे बनाएं?
DIY ग्रीन टी फेस मास्क बनाने के लिए आपको 1 चम्मच जिलेटिन पाउडर, 2 चम्मच ग्रीन टी, 2 चम्मच खीरे का रस चाहिए। अब आप आधा कप पानी गरम करें और उसमें 15 सैकंड बाद जिलेटिन पाउडर डाल दें। अगले स्टेप में आपको ग्रीन टी और खीरे का रस डालना है और इसे अच्छी तरह से मिक्स करना है। चेहरे को अच्छी तरह से धोएं, ग्रीन टी फेस मास्क को 20 मिनट के लिए लगाएं और गुनगुने पाने से धो दें। ब्लैकहेड्स हटाने के लिए आप सप्ताह में एक या दो बार ऐसा जरूर कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: करी पत्तों और गुड़हल से ऐसे करें बालों की हॉट ऑयल थेरेपी, बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
स्किन के लिए फायदेमंद है ये DIY
यह बात तो आप जानती ही होंगी कि ग्रीन टी से वजन में कमी आती है, लेकिन एंटी एजिंग स्किन केयर के लिए ग्रीन टी को चेहरे पर भी लगाया जाता है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट, मॉइश्चराइज और रेडनेस से फ्री रखती है। इतना ही नहीं, DIY में खीरे का रस इसलिए इस्तेमाल किया गया है क्योंकि इसमें चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने की क्षमता होती है। ब्लैकहेड्स, डार्क सर्कल हटाने और नए स्किन सेल्स बनाने के लिए खीरे का रस बेहद फायदेमंद है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: चेहरे की झुर्रियों को दूर करेंगे ये 5 एसेंशियल ऑयल
बालों के लिए बनाएं ग्रीन टी शैंपू
बालों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाने के लिए हम शैंपू बदलकर देखते हैं और तरह-तरह के हेयर मास्क भी ट्राई करते हैं। खीरे और गीन टी से आप एक हेल्दी और नेचुरल शैंपू बना सकती हैं। इसके लिए आपको 1 बैग ग्रीन टी, आधा खीरा, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल चाहिए। अब आप ग्रीन टी को पीसें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। कुछ देर बााद ग्रीन टी में पिसा हुआ खीरा, एलोवेरा जेल और एसेंशियल ऑयल मिला दें। अब एक बोतल में इसे बंद करके अच्छी तरह मिक्स करें और फ्रिज में रख दें। आपका नेचुरल शैंपू बिल्कुल तैयार है, इसे अप्लाई करने के बाद आप ठंडे पानी से बाल धो लें।
DIY शैंपू के फायदे
खीरे में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके बालों की ग्रोथ को अच्छा बनाता है। बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए खीरा इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि इसमें मिनरल, सॉडियम, पौटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी आपके बालों को झड़ने व टूटने से बचाती है और इसका मुख्य कारण ये है कि ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर आपके बाल ज्यादा ऑयली रहते हैं, तो ये DIY शैंपू उनमें से ऑयल अधिक समय के लिए निकाल सकता है। इस शैंपू को आप सप्ताह में 2 बार जरूर इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह के और भी रोचक लाइफ हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।