इससे पहले की गर्मी से आपकी स्किन हो जाए खराब, यूज़ करें ये मिल्क-हनी फेस पैक

गर्मी आने वाली है मतलब की काले हाने और पिंपल के दिन आने वाले हैं। ऐसे में यह फेस पैक यूज़ करें जो आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगा 
Updated:- 2018-03-21, 09:45 IST
homemade honey milk face mask toget rid pimples main

गर्मी आने वाली है मतलब की काले हाने और पिंपल के दिन आने वाले हैं। मैं तो गर्मी में बहुत ज्यादा काली हो जाती हैं। एक तो धूल-प्रदूषण और और ऊपर से कड़ धूप... ऐसे में स्किन तो काली होगी ही। आपके साथ भी ऐसा होता होगा।

अगर हां, तो ये हनी-मिल्क फेस पैक इस गर्मी ट्राय करें। पिछले साल इस फेस पैक ने मेरे स्किन को जलने से बचा लिया था। 

हनी-मिल्क फैस पैक के फायदे 

इस फेस पैक के कई फायदे हैं। ये पैक आपकी स्किन को पूरे दिन हाइड्रेट रखती है और सनबर्न नहीं होने देती। इसके अलावा ये पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाती है। साथ ही आप इससे अपनी खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं।

homemade honey milk face mask toget rid pimples in

तो चलिए जानते हैं कि कैसे हनी-मिल्क फेस मास्क बनाया जाता है और उसके क्या-क्या फायदे हैं... 

इस तरह तैयार करें ये फेस मास्क 

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच दूध अच्छी तरह मिलाएं। आप इस मिक्सचर को तैयार करने के लिए पाउडर्ड मिल्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

फिर इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें। किसी की स्किन धूप से जल गई है तो वह रोजाना भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

स्किन बनेगी ग्लोइंग 

इस मिक्सचर एक क्लेन्ज़र माना जाता है। यह आपकी स्किन को नैचुरली क्लीन करता है और स्किन के पोर्स में मौजूद हर तरह की गंदगी को खींचकर निकालता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। 

इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी बनाते हैं और सनबर्न के निशान को कम करने में मदद करते हैं। 

homemade honey milk face mask toget rid pimples in

पिंपल्स से बचाए

गर्मी में अधिकतर लड़कियों को पिंपल्स की समस्या होती है। ये मास्क इस समस्या का बेहतर समाधान करता है। इस मिक्सचर में एंटीऑक्सीटेंड्स के साथ-साथ एंटी-बैक्टिरिअल प्रोपर्टी होती है। ये मास्क किसी तरह के इंफेक्शन से आपकी स्किन को बचाती है और पिंपल्स वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। तो अगर आपको भी गर्मियों में पिंपल्स की परेशानी होती है, तो मिक्सचर इस्तेमाल करें।

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करे

यह मिक्सचर चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर करता है और गर्मियों में ड्राई स्किन की समस्या से निजात दिलाता है। इसके रेग्युलर इस्तेमाल से आप पिग्मेंटेशन और टैनिंग की परेशानी भी खत्म कर सकती हैं। 

वहीं इसके अलावा हनी-मिल्क फेस मास्क में मॉइश्चराइज़िग और नरिशिंग प्रोपर्टी होती है, जो ड्राई स्किन को नैचुरली सॉफ्ट बनाती है। 

तो इस गर्मी में हनी-मिल्क फेस मास्क यूज़ करें और स्किन की सम्सायओं से छुटकारा पाएं। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।