बाल धोते समय अधिकतर महिलाएं करती हैं ये 2 गलतियां जिससे होता है हेयर फॉल

काले, घने, घुंघराले और खूबसूरत बालों को लेकर कई कविताएं लिखी गई हैं और ये हर किसी की चाहत होती है। यकीनन आपके बाल आपकी पर्सनालिटी का बहुत ही अहम हिस्सा होते हैं। बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन ये भी सही है कि बालों से जुड़ी कई सारी समस्याएं हमें हमेशा परेशान करती रहती हैं।
बालों का झड़ना और उनका फ्रिज़ी होना तो यकीनन सबसे बड़ी परेशानियों में से एक है। पर क्या कभी आपने ये सोचने की कोशिश की है कि ऐसा आपकी कुछ गलतियों की वजह से भी हो सकता है। बाल साफ करने जरूरी होते हैं और शैम्पू भी हफ्ते में कम से कम दो बार करना सही होता है, लेकिन इन्हें धोते समय ही अगर आप कोई गलती कर दें तो?
Dermafollix skin & hair transplant क्लीनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनका कहना है कि बाल धोते समय अधिकतर महिलाएं एक ही तरह की गलती करती हैं जिसे हेयर फॉल और हेयर फ्रिज का कारण माना जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- 5 मिनट में बाल होंगे सिल्की और सॉफ्ट, बस शैम्पू के बाद लगाएं घर पर बना ये Hair Gel
दो गलतियां जो बालों के लिए अच्छी नहीं हैं-
शैम्पू करते समय इन्हें ही सबसे आम गलतियां माना जा सकता है जो आपके बालों की हेल्थ पर असर डालती हैं।

1. शैम्पू करते समय सर्कुलर मोशन का इस्तेमाल करना-
शैम्पू करते समय क्या आप भी ऐसा करते हैं? थोड़ा ध्यान लगाकर सोचिए क्या आपने भी ये किया है? शैम्पू करते समय अगर आप सर्कुलर मोशन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे फ्रिक्शन ज्यादा पैदा होता है और ये बालों के उलझकर टूटने की संभावना को बहुत बढ़ा देता है।
क्या करें-
हमेशा साइड मोशन से शैम्पू करें। इससे न सिर्फ झाग जल्दी बनेगा बल्कि हेयर स्ट्रैंड्स भी डैमेज नहीं होंगे। ध्यान रखें कि आप थोड़ा आराम से ये करें और स्कैल्प पर हमेशा शैम्पू तभी लगाएं जब बाल पूरी तरह से पानी से भीग गए हों। स्कैल्प की सफाई इसी तरह से करनी चाहिए।
View this post on Instagram
इसे जरूर पढ़ें- Best Shampoo: ड्राई हेयर की समस्या के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं ये 7 शैम्पू
2. शैम्पू को हेयर लेंथ पर भी लगाना-
हम सिर्फ स्कैल्प में ही नहीं बल्कि बालों की लेंथ में भी शैम्पू का इस्तेमाल कर लेते हैं। ये सिर्फ आपके बालों को ड्राई ही करेगा। साथ ही साथ इससे बाल ज्यादा फ्रिज़ी भी हो जाएंगे। स्कैल्प पर शैम्पू लगाने के बाद पानी से धोने पर जो झाग बालों की लेंथ पर गिरता है वो लेंथ के लिए काफी होता है। अगर आप हमेशा बालों की लेंथ को एक साथ रब करती हैं तो वो भी बालों के ड्राई होने और साथ ही साथ स्प्लिट एंड्स होने का कारण भी बन सकता है।
हमेशा स्कैल्प की क्लीनिंग पर ज्यादा ध्यान दें। जो शैम्पू बाल धोने पर नीचे लेंथ पर आता है वो उनकी सफाई के लिए काफी होता है। साथ ही उन्हें बहुत ज्यादा एक साथ रगड़ने की कोशिश न करें। ये उनकी हेल्थ पर असर डालेगा।
तो ये थी वो दो गलतियां जो हमेशा शैम्पू करते समय की जाती हैं। बालों की हेल्थ को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए आप ये गलतियां न करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।