एक्ट्रेसेस के मेकअप लुक्स में आजकल दीपिका पादुकोण आए दिन अपने कातिलाना मेकअप लुक्स सोशल मीडिया आर शेयर करती नजर आ रही हैं और इनके ये लुक्स फैंस का दिल भी जीत रहे हैं। वहीं कई मेकअप लवर्स तो इन लुक्स को रीक्रिएट भी करते नजर आ रहे हैं।
अगर आप भी इनके इन लुक्स को रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं दीपिका पादुकोण के इन मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करने की कुछ आसान टिप्स ताकि आपका मेकअप लुक दिखे खूबसूरत।
ब्लैक विंग आईलाइनर
View this post on Instagram
हाल ही ऑस्कर के दौरान दीपिका ने ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन के साथ विंग आईलाइनर के साथ न्यूड लिप्स मेकअप लुक को कैरी किया। इस लुक को करने के लिए सबसे पहले आप ब्राउन टोन के आई शैडो से लिड एरिया को कवर कर लें। इसके बाद आप आईलाइनर लगायें और इसके लिए आप हल्के हाथों के प्रेशर का इस्तेमाल करें। साथ ही आईलाइनर के लिए आप जेल बेस्ड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। विंग का आकार आप अपनी आंखों के हिसाब से ही बनाएं ताकि लुक ओवर न नजर आए।(आईलाइनर के नए डिजाइंस)
मैटेलिक आई लुक
View this post on Instagram
आजकल मैटेलिक कलर्स को मेकअप के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ऐसा आई लुक करने के लिए आप पहले किसी भी कूल टोन वाले बोल्ड कलर आई शैडो को सेटिंग स्प्रे के साथ मिक्स करके आईलाइनर की तरह लगा सकती हैं। इसके बाद आप इस पर बारीक ट्रांसपेरेंट या अपनी आउटफिट से मैचिंग ग्लिटर को विंग आईलाइनर के ऊपर लगा सकती हैं। ग्लिटर को चिपकाने के लिए आप ग्लिटर ग्लू की सहायता ले सकती हैं।
स्मोकी आई लुक
View this post on Instagram
खासकर नाइट मेकअप लुक के लिए इस तरह का स्मोकी आई पसंद किया जाता है। बता दें कि इस लुक को क्रिएट करने के लिए आप ब्लैक कलर के काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही इसकी ब्लेंडिंग पर खास ध्यान दें ताकि ओवरऑल मेकअप लुक खूबसूरती के साथ हाइलाइट होकर नजर आए। इस तरह के बोल्ड आई लुक के साथ लिप्स का कलर आप न्यूड ही चुनें। वहीं अगर आप मेकअप करने में एक्सपर्ट हैं तो आप ब्लैक जेल आईलाइनर की मदद से भी इस तरह का स्मोकी आई लुक क्रिएट कर सकती हैं।(डबल चिन को मेकअप से छिपाने का आसान तरीका)
अगर आपको दीपिका पादुकोण के मेकअप लुक्स और उसे रीक्रिएट करने की टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों