ग्लोइंग स्किन पाने के लिए उपयोगी हो सकता है यह फेस पैक, जानें

आजकल प्रदूषण की वजह से अपनी स्किन को स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती बन गया है। इसके अलावा, कई महिलाएं चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए कई तरह के फेस वॉश, ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रही हैं। लेकिन इन फेस वॉश के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की रंगत और इसके PH लेवल पर काफी प्रभाव पड़ रहा है, क्योंकि यह केमिकल युक्त होते हैं और हमारी स्किन को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
साथ ही, रोजाना बाहर जाने वाली महिलाओं को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। तो आज हम उन महिलाओं के लिए इस लेख के माध्यम से टोफू और एलोवेरा जेल के होममेड फेस पैक की रेसिपी लेकर आए हैं, इस फेस पैक को घर पर बनाना बहुत आसान है। हालांकि, इस फेस पैक के फायदे निर्भर करते हैं कि आपकी स्किन कैसी है? साथ ही, यह भी ज़रूरी नहीं है कि इससे आपकी स्किन पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन पर पैच टेस्ट ज़रूर करके देखें।
आपको बता दें कि टोफू, मिल्क से नहीं बल्कि सोया मिल्क से बनता है। यह बहुत हेल्दी होता है और इसे अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। ये पनीर की तुलना में कम सॉफ्ट होता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। आप इसका इस्तेमाल फेस पैक बनाने के लिए भी कर सकती हैं। साथ ही, इसके पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे? तो चलिए जानते हैं, घर पर ही होममेड फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में।
फेस पैक के लिए क्या-क्या चाहिए
- टोफू का पानी - 2 बड़ा चम्मच
- बेसन - 2 चम्मच
- हल्दी - 1/4 चम्मच
- एलोवेरा जेल - आधा चम्मच
फेस पैक बनाने के लिएक्या करें
- टोफू और एलोवेरा का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले टोफू को एक कटोरी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। ताकि इसका पानी आप फेस पैक के लिए इस्तेमाल कर सकें।
- अब आप एक कटोरी में बेसन और टोफू का पानी डालें और कुछ देर के लिए रख दें ताकि बेसन और टोफू का पानी अच्छे से मिल (सोख) जाए।
- अब इसमें अन्य सामग्री यानी एलोवेरा जेल और हल्दी को डाल दें। (2 मिनट में बनाएं ये 5 एलोवेरा फेस पैक) फिर इसे अच्छे से मिक्स कर लें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें, जो चेहरे पर आसानी से लगा सकें।
- बस आपका फेस पैक तैयार है, अब इस पैक को 5 मिनट साइड में रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार
कैसे लगाएं?
- इसे लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और ठंडे पानी से धो लें। फिर इस पैक को 20 से 30 मिनट के लिए लगा लें।
- फिर सर्कुलर मोशन में उंगलियों को चलाते हुए ठंडे पानी से चेहरे को धोएं और अपनी त्वचा को ड्राई करके मॉइश्चराइजर लगा लें।
- आपको बता दें कि टोफू कई स्किन संबंधी समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी है और एलोवेरा, हल्दी आदि चीजें स्किन को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
अन्य टिप्स
- अगर आप अपने चेहरे पर बाहर के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर रही हैं, तो कोशिश करें कि आप चेहरा धोने के लिए एक अच्छे फेस वॉश का ही इस्तेमाल करें।
- अगर आप घरेलू चीजें ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, तो आप गुलाब जल से भी अपना चेहरा साफ कर सकती हैं क्योंकि ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- इसके अलावा, आप घर में हल्दी या शहद का फेस पैक भी बनाकर उपयोग कर सकती हैं लेकिन आप चेहरे पर ज्यादा बाहर के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से बचें।
- आप चेहरे कोमुल्तानी मिट्टी से भी धो सकती हैं क्योंकि ये चेहरे के लिए बहुत लाभदायक है।
- यह फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक है और इनका त्वचा पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-मेकअप की इन 5 गलतियों से 10 साल बूढ़ी दिख सकती हैं आप
हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपनी स्किन पर पैच टेस्ट ज़रूर करके देखें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।