अमूमन महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए तरह -तरह के मेकअप करना पसंद करती हैं। जैसे नो मेकअप लुक से लेकर ग्लॉस मेकअप तक, ऐसे कई मेकअप होते हैं, जो आपको डिफरेंट लुक देते हैं। लेकिन जब बात पार्टी मेकअप की होती है, तो अक्सर महिलाएं ग्लिटर को अपने मेकअप में शामिल करना पसंद करती हैं। इनमें भी नाइट पार्टी लुक में ग्लिटर आई मेकअप आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करते हैं।
आई मेकअप में ग्लिटर का इस्तेमाल करना काफी ट्रेन्ड में हैं। लेकिन हर महिला ग्लिटर आई मेकअप में खूबसूरत ही लगे, यह जरूरी नहीं है। दरअसल, ग्लिटर आई मेकअप करते समय आपको कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर आपसे आई मेकअप करते समय जरा सी भी गड़बड़ हो जाए तो पूरा मेकअप लुक ही बिगड़ जाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि ग्लिटर आई मेकअप करते समय आपको किन-किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए-
सीधे ना लगाएं ग्लिटर
अगर आप ग्लिटर आई मेकअप कर रही हैं तो आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी ग्लिटर को सीधे आइज पर ना लगाएं। इससे पहले आई प्राइमर या फाउंडेशन(ऐसे लगाएं फांउडेशन) लगाना आवश्यक होता है। साथ ही आप ग्लिटर से मैचिंग शेड के आईशैडो को आइलिड पर अवश्य अप्लाई करें। हालांकि, आईशैडो कलर को लेकर आप थोड़ी एक्सपेरिमेंटल भी हो सकती हैं।
ग्लिटर ग्लू लगाना ना भूलें
यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्वाइंट है, जिसे अक्सर महिलाएं स्किप कर देती हैं, जिसके कारण उनका ग्लिटर कुछ ही समय के बाद डस्ट ऑफ हो जाता है। दरअसल, ग्लिटर को जब अप्लाई किया जाता है, उस समय तो वह बेहद अच्छा लगता है। लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह धीरे-धीरे हटने लगता है। लेकिन आपके साथ ऐसा ना हो, इसलिए आइलिड पर ग्लिटर लगाने से पहले ग्लिटर ग्लू को अवश्य लगाएं। यह आंखों पर ग्लिटर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- परफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन टिप्स और ट्रिक्स का रखें ध्यान
बिल्कुल भी ना खोलें आंखे-
ग्लिटर आई मेकअप यूं तो देखने में काफी अच्छा लगता है, लेकिन इसे अप्लाई करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। दरअसल, आई मेकअप के दौरान ग्लिटर के पार्टिकल्स आंखों के अंदर जाने का खतरा होता है। इसलिए, जब भी मेकअप करें, तो आंखों को बंद ही करें। अंत में, अगर आईलैश पर ग्लिटर गिर गया है, तो उसे क्लीन करने के बाद और फाइनल टच अप के बाद ही आंखों को खोलना चाहिए।
आइलिड के अंदर ही हो ग्लिटर
अमूमन जब महिलाएं आई मेकअप करती हैं, तो एक डिफरेंट लुक पाने के लिए वह आईलिड से बाहर भी थोड़ा आईशैडो या लाइनर लगाती हैं। लेकिन अगर आप ग्लिटर आई मेकअप कर रही हैं, तो ऐसा ना करें। कोशिश करें कि ग्लिटर आपकी आई शेप के भीतर ही रहे।
इसे भी पढ़ें- मिनटों में चेहरे पर आएगा ग्लो, अगर जान लेंगी ये बेसिक मेकअप टिप्स
दें कॉन्ट्रास्टिंग लुक
अगर आप सच में ग्लिटर आई मेकअप करते हुए एक स्टनिंग लुक कैरी करना चाहती हैं, तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप ग्लिटर आई मेकअप के जरिए कॉन्ट्रास्टिंग लुक क्रिएट करें। मसलन, आप अपने आउटफिट के कलर से कॉन्ट्रास्टिंग ग्लिटर शेड्स को आई मेकअप में इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक निखरकर सामने आएगा।
ग्लिटर आउटफिट के साथ करें अवॉयड
यूं तो ग्लिटर आई मेकअप को इवनिंग या नाइट लुक में कैरी करना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप पहले से ग्लिटर आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो ऐसे में आप ग्लिटर आई मेकअप करना अवॉयड करें। ऐसा करने से आपके लुक में ग्लिटर ओवर हो जाता है और इससे आपका लुक बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। हालांकि, अगर आपने अपने आउटफिट में सिर्फ ग्लिटर टच दिया है तो ग्लिटर आई मेकअप किया जा सकता है।
अब जब भी आप ग्लिटर आई मेकअप करें तो इन टिप्स पर विशेष रूप से ध्यान दें और एक ब्यूटीफुल लुक पाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।