पैरों पर जमा कालापन खूबसूरती को कर रहा है कम, तो घर पर इन्हें चमकदार बनाने के लिए काम आएगा ये स्क्रब

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक खास दही और शहद वाले स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर अपने पैरों पर जमे कालेपन को कम कर सकती हैं।
image

अगर आप भी अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई उपाय करती हैं और हाथ और पैरों पर जमे कालेपन से रहत पाना चाहती हैं, तो अब आपको इसको लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इस खास दही और शहद वाले स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर अपने पैरों पर जमे कालेपन को कम कर सकती हैं और अपनी खूबसूरती को भी बरक़रार रख सकती हैं।

दही और शहद से बनाएं स्क्रब

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि पैरों पर जमा कालापन खूबसूरती को कम कर सकता है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं हाथ और पैरों पर जमे कालेपन से परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने हाथ पैरों से टैनिंग को कम करना चाहती हैं, तो अब मेहेंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप इस खास होममेड स्क्रब को तैयार कर सकती हैं।

2 - 2025-07-12T141642.790

इस उपाय को आजमा कर आप न सिर्फ टैनिंग को कम कर सकती हैं, बल्कि अपने पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। घर पर शहद और दही से एक खास स्क्रब तैयार करने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

शहद से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

  • शहद
  • दही
  • ओट्स

शहद से स्क्रब बनाने का तरीका

शहद से स्क्रब बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को मिक्सर में पीस लें। ध्यान रहे आपको इसे ज्यादा बारीक़ नहीं करना है।

इस पिसे हुए ओट्स को एक कंटेनर में निकाल लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद और थोड़ा दही मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें।

अब आपका स्क्रब बनकर तैयार है, आप इसे पैरों पर लगाने से पहले अपने पैर को अच्छी तरह धो लें, फिर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखें।

यह भी पढ़ें:Coconut Scrub: टैनिंग कम करने में मदद करेगा ये घर बना सस्ता कोकोनट स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

15 मिनट पुरे होने के बाद आप थोड़ा गुलाब जल लेकर हलके हाथों से पैरों की मसाज करें, ऐसा आपको 5 मिनट तक करना है।

अपने पैर के अलावा आप इसे घुटने और कोहनी के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

1 - 2025-07-12T141644.625

आप इस स्क्रब को एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे आपके पैरों की टैनिंग कम हो सकती हैं।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:Almond Face Scrub: बादाम का इस्तेमाल कर आप भी चेहरे को बना सकती हैं खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP