शहनाज हुसैन से जानें झुर्रियां कम करने के आसान उपाय

बढ़ती उम्र का प्रभाव त्वचा पर भी पड़ता है। खासतौर पर झुर्रियां आने लगती हैं। हालांकि, यह एक सामान्य समस्या है लेकिन अगर आप अपनी स्किन की सही तरीके से केयर करेंगी तो इस परेशानी को कम किया जा सकता है। क्या आपकी त्वचा पर झुर्रियां आने लगी हैं? इसके लिए आप शहनाज हुसैन द्वारा बताई गई कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं।
स्किन केयर टिप्स
- जैसे ही आप 30 साल की हो जाएं अपनी स्किन को ड्राई होने से बचाएं। उम्र के इस पड़ाव में त्वचा को मॉइश्चराइज करने और नमी बनाए रखने पर जोर देना चाहिए।
- आर्टिफिशियल हीट, एयर कंडीशनिंग और मेकअप कॉस्मेटिक से दूर रहें।
- घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन को कम से कम 20 मिनट पहले लगाना चाहिए।
- आपको ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं।
- इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि रात को सोने से पहले क्रीम लगानी चाहिए। यह त्वचा में नमी को बनाने का काम करता है। इससे एजिंग साइन्स भी नजर नहीं आते हैं।
ग्रीन टी का करें इस्तेमाल
अब गैस पर चीनी मिट्टी का बर्तन रखें। इसमें पानी और ग्रीन टी डालकर 2 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें। अब गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
यह एक तरह का नेचुरल टोनर है, जिससे आप अपनी त्वचा को टोन कर सकती हैं। एक रूई लें। इसे ग्रीन टी वाले पानी में भिगोएं और इसे अपने त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। (ग्रीन टी के फायदे)
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: माथे पर दिखने लगी हैैंं झुर्रियों तो छुटकारा पाने के लिए ये 6 टिप्स अपनाएं
एक्सफोलिएटकरें
आप चाहें तो दही में बादाम मिलाकर भी एक्सफोलिएशन कर सकती हैं। (एक्सफोलिएट करने के फायदे)
इसे भी पढ़ें:Wrinkles Treatment At Home: ये घरेलू नुस्खे झुर्रियों की समस्या को कर सकते हैं कम
मास्क का करें इस्तेमाल
पपीता में भरपूर मात्रा में एंजाइम्स पाए जाते हैं। त्वचा पर केला का उपयोग करने से कसाव आता है। स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज अच्छा विकल्प है। आप अपने चेहरे पर तरबूज लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरा ग्लो करेगा।
हाथों की झुर्रियों के लिए उपाय
चेहरे के साथ-साथ हाथों पर भी झुर्रियां आने लगती हैं। इसके लिए आप घरेलू उपाय अपना सकती हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच चीनी को मिक्सी में दरदरा पीस लें। फिर इसमें 2 चम्मच सूरजमुखी का तेल मिलाएं। अब इसे मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।
(फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट्स शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।