ग्रीन टी के इस फेस पैक को करें इस्तेमाल, चमक उठेगा चेहरा

ग्लोइंग फेस हर महिला की ख्वाहिश होती है, इसके लिए महिलाएं न जाने क्या-क्या करती हैं। वह तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट सैलून में करवाती हैं। साथ ही वह बाजार में उपलब्ध महंगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इन सभी चीजों में केमिकल होता है, जिसकी वजह से उनकी स्किन खराब होने लगती है।
ऐसे में आप अपने फेस पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो आइए जानें कि ग्लोइंग फेस के लिए आप किस तरह से करें ग्रीन टी का इस्तेमाल और क्या है इसके फायदे।
ग्रीन टी

ग्रीन टी में नैचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को ग्लो और क्लीन करने में मदद करते हैं।
सामग्री
- 1 ग्रीन टी बैग या एक चम्मच ग्रीन टी
- 1 चम्मच ठंडा दही
- 1 चम्मच शहद
इसे जरूर पढ़ें: करवा चौथ पर चांद सा चमकेगा चेहरा, आज से ही अपनाएं ये 2 नुस्खे
ऐस बनाएं फेस पैक
- सबसे पहले एक बाउल में 1 ग्रीन टी बैग काटकर डाल दें आप चाहें तो एक चम्मच लूज ग्रीन टी भी डाल सकते हैं।
- अब इसमें एक चम्मच ठंडा दही डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद डालें। शहद स्किन को गहराई से हाइड्रेड करेगा।
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर के पेस्ट बना लें।
इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले आप चेहरे को अच्छी तरह से धो कर पोछ लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
- अब इस पेस्ट को 20-25 मिनट तक लगा रहन दें और फिर धो लें।
- फिर चेहरे पर कोई मॉइस्चराइज़र लगाएं
इसे जरूर पढ़ें: डल त्वचा के लिए अपनाएं ये सीक्रेट, चेहरे पर लौट आएगा निखार
शहद के साथ ग्रीन टी

- इसके लिए आप दो ग्रीन टी बैग्स को लें अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं।
- साथ ही इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं।
इस्तेमाल करने का तरीका
- अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
ग्रीन टी के स्किन के लिए फायदे

- ग्रीन टी में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। ये आपकी त्वचा पर बढ़ती उम्र का असर नहीं होने देती हैं।
- आपके चेहरे से दाग-धब्बे, और स्किन डलनेस दूर हो जाते हैं।
- यह पिम्पल्स को हटाने में मदद करती है।
- ग्रीन टी से आपको सनबर्न से सुरक्षा मिलती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।