स्किन प्रॉब्लम हो सकती है कम अगर रात को सोने से पहले करेंगी ये काम, जानें टिप्स

हर महिला चाहती है कि त्वचा से जुड़ी समस्या उनसे कोसों दूर रहे और इसके लिए महिलाएं कई सारे उपाय करती हैं। लेकिन, इन उपायों को करने के बाद कई बार परिणाम आपकी इच्छा अनुसार नहीं आता है। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम कम हो और स्किन का ग्लो बना रहे इसके लिए हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं। इन उपाय को अगर आप रात के समय सोने के पहले करती हैं तो आपकी स्किन प्रॉब्लम कम हो सकती है साथ चेहरे पर भी ग्लो आएगा।
नारियल तेल का करें इस्तेमाल

रात को सोने से चेहरे को वॉश करें और इसके लिए फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस वॉश के बाद आप चेहरे को नारियल तेल की मदद से मॉइश्चराइजर करें। नारियल तेल में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण चेहरे के साथ स्किन के लिए फायदेमंद है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- चेहरा धोने के बाद नारियल तेल अप्लाई करें।
- नारियल तेल से चेहरे को मसाज करें
- ऐसा 15 दिन तक करें।
नोट : अगर आपकी त्वचा ऑयली हैं तो आप तेल लगाने से बचें। वहीं आप एक्सपर्ट की सलाह भी ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा आपके बहुत काम
गुलाब जल से करें चेहरे को साफ

चेहरे को साफ करने के लिए आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल समेत कई सारे गुण होते हैं जो त्वचा से जुड़ी समस्या को करने में मदद करते हैं। वहीं गुलाब जल की मदद से आप चेहरे को साफ कर सकती है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में गुलाब जल लें
- इसे रुई की मदद से चेहरे साफ करें।
- इस उपाय को मेकअप हटाने से दौरान भी कर सकती है।
दही का फेस मास्क लगाएं

चेहरे का ग्लो बने रहे इसके लिए आप दही और बेसन से बना फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से जहां स्किन से जुड़ी समस्य कम होगी। दही और बेसन कई सारे गुणों से भरपूर हैं और इन दोनों को इस्तेमाल करने से जहां स्किन से जुडी समस्य कम होगी तो वहीँ चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में दही लें
- इसमें थोड़ा-सा बेसन लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।
नोट : इस घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन न हो।
इसे भी पढ़ें: Cucumber On Face: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरा आएगा काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आए तो इसे शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।