Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा आपके बहुत काम

त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको सबसे पहले स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और तभी किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
Updated:- 2023-06-26, 19:17 IST
diy face pack to reduce acne marks at home in hindi

हम सभी अपनी त्वचा का ख्याल रखना बेहद पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट भी करवाते हैं। बात अगर स्किन की करें तो आजकल हम पुराने पिंपल्स के दाग-धब्बों से परेशान रहते हैं। हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल त्वचा की खूबसूरती को छीन भी सकते हैं।

बता दें कि पिंपल्स और एक्ने के निशानों को कम करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं और इन प्रोडक्ट्स पर खर्च होने वाले पैसे भी बचा सकती हैं। तो आइये जानते हैं वो घरेलू नुस्खा और इसके त्वचा को फायदे।

आवश्यक सामग्री 

  • ग्रीन-टी 
  • एलोवेरा जेल

green tea for acne marks

ग्रीन-टी के फायदे 

  • त्वचा को सही मात्रा में नमी देकर हाइड्रेटेड बनाने में मदद करती है।
  • पिंपल्स को कम करने के लिए ग्रीन टी बेहद असरदार होती है।
  • ग्रीन टी में मौजूद तत्व चेहरे के पोर्स को साफ करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जेल के फायदे 

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।

  इसे भी पढ़ें : पिंपल्स के निशान हो सकते हैं कम, एक्सपर्ट से जानें

 कैसे करें इस्तेमाल?

acne marks

  • दाग-धब्बों के निशानों को कम करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा के पत्तों से जेल को निकालकर डालें।
  • अब आप इसमें 2 से 3 चम्मच ग्रीन-टी की डालें।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके आप चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • ध्यान रहे कि इस फेस पैक को आप आंखों से दूर ही रखें।
  • करीब 15 मिनट तक चेहरे पर इसे लगा रहने दें।
  • 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें।
  • इसके बाद आप नार्मल स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको पिंपल्स और एक्ने के मार्क्स को कम करने के लिए घरेलू उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।