Face Mask Benefits: एक्सपर्ट से जानें घर पर बने फेस मास्क लगाने के फायदे

गर्मियों में हमारी त्वचा डल और बेजान नजर आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन का खास ध्यान रखें। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट या पार्लर जाकर ट्रीटमेंट करें। आप इसके लिए घर पर बने होममेड मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर हर कोई होममेड स्किन केयर को करना पसंद करते हैं। आजकल तमन्ना भाटिया का फेस मास्क वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने फेस मास्क के फायदे बता रही हैं। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके फायदे के बारे में। डॉक्टर रश्मि शर्मा ने इसके बारे में सही तरीके से जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आपको बता दें कि यह फॉर्टिस हॉस्पिटल में सीनियर कंसलटेंट हैं।
होममेड फेस मास्क के फायदे
जब भी हम कहीं बाहर जाते हैं, तो अपने चेहरे पर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इन सभी में केमिकल मिक्स होता है, जिससे त्वचा का ग्लो गायब हो जाता है। साथ ही, हम जब चेहरे पर मेकअप अप्लाई करते हैं, तो इससे त्वचा और ज्यादा डैमेज हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए आप घर पर रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सपर्ट भी घर पर रखी चीजों के इस्तेमाल की सलाह देता है।
होममेड फेस मास्क में इस्तेमाल होने वाली चीजें
View this post on Instagram
- अगर आप अपने फेस मास्क बनाने के लिए चंदन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह त्वचा के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो इसे त्वचा के लिए फायदेमंद बताते हैं। अगर आप गर्मी में इसका इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपकी त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे, मुंहासे और टैनिंग दूर हो जाएगी। इसमें आप गुलाब जल, और एलोवेरा जेल को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं।
- शहद से बना फेस मास्क भी स्किन के लिए अच्छा होता है। इसमें प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है। इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, चमकदार नजर आएंगी। अगर आपको स्किन पर एक्ने की समस्या है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी नजर आएगी।
- बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल भी आप स्किन पर कर सकती हैं। इस तरह का फेस मास्क ऑयली स्किन पर अच्छा होता है। लेकिन अगर आपको बेसन से एलर्जी है, तो इसको फेस पर लगाएं। लेकिन अगर आपको एक्ने प्रॉब्लम है, तो इसे आप ट्राई कर सकती हैं। स्किन के लिए यह अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें: यूथफुल स्किन पाना है आसान, आजमाएं ये फेस मास्क
डॉक्टर रश्मि शर्मा के बताए गए फेस मास्क के फायदे के बारे में जानें और घर पर इन्हें तैयार करें। इससे आपको बाजार से जाकर प्रोडक्ट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: चेहरे को हाइड्रेटेड रखने के लिए लगाएं ये फेस मास्क, जानिए इसे बनाने का तरीका
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।