Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:00 AM IST

40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की, एक्‍सपर्ट ने बताया Glass Skin पाने का तरीका

अगर आप भी 40 की उम्र में चाहती हैं क‍ि आपकी स्‍क‍िन में शीशे जैसी चमक बनी रहे तो इसके ल‍िए आपको क‍िसी महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट की जरूरत नहीं है बल्‍क‍ि आपकी कुछ हेल्‍दी आदतें ही आपको सबसे सुंदर बना देंगी।
Updated:- 2026-06-28, 15:00 IST
image

आज के समय में हर कोई ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहता है। इसके ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। हालांक‍ि, जाे 35 पार कर चुकी मह‍िलाएं हैं, उन्‍हें आमतौर पर यही लगता है क‍ि शीशे जैसी चमकती त्‍वचा स‍िर्फ कम उम्र वालों को ही म‍िल सकती है, लेक‍िन ऐसा नहीं है। अगर आप शुरू से ही सही स्‍क‍िन केयर रूटीन अपनाएंगी तो 40 की उम्र में 25 की लग सकती हैं। हालांक‍ि, आपको समझना होगा क‍ि इस तरीके से आप वाकई 25 की नहीं लग सकती हैं, बस आपकी स्‍क‍िन ग्‍लोइंग, फ्रेश और हेल्‍दी नजर आ सकती है।

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए जरूरी नहीं है क‍ि महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल ही क‍िया जाए। कुछ हेल्‍दी रूटीन अपनाने से भी आपकी स्‍क‍िन जवां नजर आ सकती हैं। साथ ही शीशे जैसा न‍िखार म‍िल सकता है। आइए जानते हैं-

चेहरे को रखें साफ

ग्लास स्किन पाना है तो चेहरे को क्लीन रखना जरूरी है। दिन में दो बार चेहरे को अपनी स्किन टाइप के ह‍िसाब से फेस वॉश से साफ करें। इससे धूल, गंदगी और एक्‍स्‍ट्रा ऑयल साफ होते रहेंगे, लेक‍िन इससे ज्‍यादा बार न करें। क्‍योंकि ऐसा करने से आपकी स्‍क‍िन ड्राई हो सकती है।

glass skin in 40s (1)

स्‍क‍िन को नमी दें

हाइड्रेशन ग्लास स्किन पाने का सबसे बड़ा राज है। इस‍ल‍िए चेहरे की सफाई करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाया करें। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा भी सॉफ्ट नजर आता है। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो थोड़ा गाढ़ा मॉइश्चराइजर लगाया करें।

यह भी पढ़ें- Deep Cleaning Tips: बिना केमि‍कल वाले प्रोडक्‍ट्स के कैसे करें चेहरे की डीप क्‍लीन‍िंग? रसोई में छ‍िपा है राज

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

ग्‍लास स्‍क‍िन पाने के ल‍िए जरूरी है क‍ि चेहरे पर टैन‍िंग न हो। इसल‍िए मौसम कोई भी हो, सनस्क्रीन जरूर लगाएं। क्‍योंकि स‍िर्फ गर्मियों में ही नहीं, बल्‍कि‍ हर मौसम में सूरज की यूवी रेज समय से पहले झुर्रियां, दाग-धब्बे और स्किन डैमेज का कारण बन सकती हैं। इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन

glass skin in 40s (2)

चेहरे पर एक्सफोलिएशन करें

एक्‍सपर्ट का ये भी कहना है क‍ि हफ्ते में एक या दो बार थोड़ा एक्सफोलिएशन भी करना चाह‍िए। इससे डेड स्‍क‍िन साफ हो जाती है और आपका चेहरा ज्यादा साफ आता है। साथ ही कुदरती न‍िखार भी बना रहता है। हालांकि बहुत ज्यादा स्क्रब करने से बचें, क्‍योंक‍ि इससे त्‍वचा को नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन चीजों से चेहरे पर लाएं K-Glow

इन बाताें पर भी दें ध्‍यान

  • पर्याप्‍त मात्रा में पानी पि‍एं।
  • हेल्‍दी डाइट लें।
  • अच्छी नींद भी लें।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ

तो अगर आप भी चाहती हैं क‍ि 40 की उम्र में आपकी त्‍वचा में शीशे जैसी चमक बनी रहे तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।