Deep Cleaning Tips: बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के कैसे करें चेहरे की डीप क्लीनिंग? रसोई में छिपा है राज

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लोइंग और फ्रेश नजर आए, लेकिन इन दिनों तेज धूप, धूल, पसीने और प्रदूषण के कारण हमारी स्किन का बुरा हाल हाे जाता है। ऐसे में लोग बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इनमें केमिकल्स होते हैं। ऐसे में लंबे समय इनका इस्तेमाल करने से स्किन पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप केमिकल वाले प्राेडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू तरीकों से भी चेहरे की डीप क्लीनिंग कर सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं जो त्वचा पर जमी गंदगी, एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं। हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे चेहरे की डीप क्लीनिंग की जा सकती है। आइए जानते हैं-
-1781854306737.jpg)
इन तरीकों से करें डीप क्लीनिंग
- चेहरे की डीप क्लीनिंग के लिए स्टीम लेना सबसे अच्छा ऑप्शन है। एक बर्तन में गर्म पानी लें और सावधानी से चेहरे को कुछ मिनट तक भाप दें। इससे स्किन की ऊपरी लेयर सॉफ्ट हो जाती है और जमा गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
- बेसन और दही का उबटन क्लीनिंग पैक बन सकता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट बाद धोकर साफ कर लें।
- अगर चेहरे पर डेड स्किन जमा हो गई है, तो हल्की स्क्रबिंग भी कर सकती हैं। इसके लिए आप पिसे हुए ओट्स में थोड़ा शहद मिलाकर स्क्रब कर सकती हैं।
- खीरा चेहरे को फ्रेशनेस देने का काम करता है। इसलिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकालकर चेहरे पर लगा सकती हैं। कुछ देर बाद पानी से चेहरा धो लें। गर्मियों में ये तरीका काफी असरदार होता है।
- अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है, तो मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
डीप क्लीनिंग के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
कई लोग चेहरे की डीप क्लीनिंग तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में त्वचा को नमी देना भूल जाते हैं। इसलिए डीप क्लीनिंग के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
-1781854316393.jpg)
किन बातों का रखें ध्यान?
- किसी भी घरेलू चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- डीप क्लीनिंग से पहले चेहरे को अच्छे से साफ जरूर करें।
- मेकअप हटाकर ही डीप क्लीनिंग करें।
- अगर स्किन पर एलर्जी या इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
- बहुत ज्यादा स्क्रबिंग करने से बचें।
- हफ्ते में एक बार ही डीप क्लीनिंग करें।
- कोशिश करें कि रात में ही डीप क्लीन करें।
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज, जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से मिल सकती है राहत
तो अगर आप भी बिना केमिकल के चेहरे की डीप क्लीनिंग करना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए घरेलू तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।