चिलचिलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन चीजों से चेहरे पर लाएं K-Glow

Korean Skincare: गर्मियों में तेज धूप से हमारी स्किन का बुरा हाल हो जाता है। लंबे समय तक धूप में रहने से टैनिंग हो जाती है, ड्राईनेस बढ़ जाती है और चेहरे की रंगत भी डाउन हो जाती है। दरअसल, तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से ही हमारी स्किन डैमेज होने लगती हैं। ऐसे में लोग इन सबसे छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं और पार्लर जाकर महंगे फेशियल और क्लीनअप करवाते हैं।
हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने किचन में रखे कुछ खास इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने का तरीका बताया है। इससे आपको नेचुरली शीशे जैसी ग्लोइंंग त्वचा मिल सकती है। आइए जानते हैं-
-1780635669706.jpg)
दही
दही का इस्तेमाल तो लंबे समय से स्किन केयर में किया जा रहा है। ये चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद करता है। आप इसके लिए एक चम्मच सादा दही लेकर चेहरे पर लगा लें। 10 से 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन को ठंडक महसूस होगी और आपका चेहरा भी फ्रेश नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ
खीरा
गर्मियों में खीरा का भी इस्तेमाल स्किन केयर में किया जाता है। इसके लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और कॉटन से चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। आप चाहें तो खीरे के टुकड़े को सीधे चेहरे पर भी रख सकती हैं। ऐसा करने से भी स्किन को ठंडक मिलेगी। इसके अलावा आंखों पर भी खीरे का टुकड़ा रखने से फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज, जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से मिल सकती है राहत
-1780635722513.jpg)
एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल भी सदियों से चेहरे की रंगत निखारने में किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। अब फ्रेश एलोवेरा जेल लेकर चेहरे पर लगाएं। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर आपको ग्लाेइंग त्वचा मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: 10 रुपये में बनाएं सबसे सस्ता फेस वॉश, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
इन बातों का रखें ध्यान
- कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- कोशिश करें कि रात में ही कोई भी नुस्खा आजमाएं।
- धूप में निकलने पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- बाहर जाने पर चेहरे को कवर जरूर करें।
- स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।
यह भी पढ़ें- Japanese Glass Skin: सिर्फ इस 1 चीज से मिलेगी शीशे जैसी चमकती त्वचा, इस्तेमाल करने का तरीका जानें
तो अगर आपकी स्किन भी गर्मियों में झुलस गई है, तो ऊपर बताए गए नुस्खे आजमा सकती हैं। नियमित रूप से इनका इस्तेमाल करने पर आपको ग्लाेइंग त्वचा मिल सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।