Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:29 PM IST

Summer Hair Care Tips: महंगे शैंपू नहीं, बस इन 3 तरह के पानी से धोएं बाल; तेजी से हो सकती है ग्रोथ

गर्मियों में बालों का झड़ना, टूटना और धीरे-धीरे पतले होने की समस्‍या बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के ल‍िए बाजार के महंगे शैंपू, सीरम और कंडीशनर का इस्‍तेमाल करते हैं। कुछ लोग ताे हेयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेक‍िन आप चाहें तो घर पर हर कुछ आसान तरीके अपनाकर बालों की देखभाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-29, 16:22 IST
summer hair care

Summer Hair Care Tips In Hindi: गर्मियों में हमारी त्वचा का बुरा हाल हो जाता है। स्किन के साथ-साथ बालों पर भी बुरा असर देखने को मिलता है। दरअसल, तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण के कारण बालों के झड़ने और टूटने की समस्या तो देखने को मिलती ही है, साथ ही डैंड्रफ भी बढ़ जाते हैं। और तो और बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में लोग महंगे शैंपू और कंडीशनर का यूज करते हैं। साथ ही कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजामाते हैं।

ऐसे में अगर आप बालों को नेचुरली साॅफ्ट, शाइनी, घना और लंबा बनाना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर 3 तरह के पानी के बारे में बता रही हैं जिससे आपके बालों की ग्रोथ तेज हो सकती हैं और बालों को कई तरह के फायदे भी होंगे। आइए जानते हैं-

long hair tips

चावल का पानी

आपने हमेशा चावल के पानी का इस्तेमाल स्किन केयर में ही देखा होगा या किया होगा, लेकिन ये आपके बालों को भी जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। अगर आप इस पानी का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल मजबूत और शाइनी बन सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए पहले आप शैंपू करके बालों को धो लें। इसके बाद चावल का पानी स्कैल्प और बालों पर डाल लें। अब 5 मिनट तक मसाज करें, फिर साफ पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें- झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट और शाइनी, बस किचन में रखी इस 1 का ऐसे करें इस्‍तेमाल

मेथी का पानी

मेथी भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में अगर आप इसके पानी का इस्तेमाल बालों पर करेंगी तो स्कैल्प को पोषण मिलेगा और हमारे बाल हेल्थी बन सकते हैं। इसे भी बाल धोने के बाद स्कैल्प पर लगाना है। फिर कुछ देर के लिए छोड़कर सादे पानी से बाल धोना है।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: पसीने से चिपचिपे हाे गए हैं बाल? बदल लें हेयर वॉश का ये 1 तरीका

चायपत्ती का पानी

आपने कई लोगों को देखा होगा कि जब लोग बालों में मेहंदी लगाते हैं तो उसके लिए चायपत्ती का पानी यूज करते हैं। ये भी स्कैल्प को हेल्थी रखता है। ऐसे में अगर आप शैंपू के बाद इस पानी का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल शाइनी, मजबूज, साॅफ्ट और लंबे बन सकते हैं।

long and thick hair remedy (1)

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: स‍िर्फ 15 मि‍नट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे स्‍मूथ और शाइनी, ये नुस्‍खे द‍िखाएंगे अपना असर

इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें।
  • नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
  • हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करना काफी है।
  • पहले से कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह बालों में लगाएं ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, घने, काले और मजबूत हो जाएंगे आपके बाल

तो अगर आप भी बालों को हेल्थी बनाकर रखना चाहती हैं तो ये 3 तरह के पानी आपके काम आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।