बारिश में भीगने की वजह से नाखून हो गए हैं पीले और कमजोर, तो फॉलो करें ये नेल केयर टिप्स

बारिश के मौसम में बालों और स्किन की सही तरह से देखभाल न करने की वजह से उनसे जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। वहीं, इस मौसम में नमी और पानी का असर नाखूनों पर भी पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में नाखूनों की सही तरह से केयर न करने की वजह से ये पीले और कमजोर हो जाते हैं। इस वजह से जहां ये देखने में खराब लगते हैं, वहीं कमजोर होने की वजह से इनके टूटने की समस्या भी पैदा हो जाती है। यह समस्या न हो और आपके नाखून साफ और सुंदर नजर आए, इसके लिए हम आपको कुछ नेल केयर टिप्स बता रहे हैं।
इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स की मदद से नाखूनों के पीले होने की समस्या कम हो सकती है, साथ ही वे मजबूत भी होंगे।
नींबू का रस करें अप्लाई
बारिश के मौसम में नाखूनों के पीलेपन को कम करने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। नींबू के रस ब्लीचिंग गुण होते हैं और ये गुण नाखूनों के पीलापन साफ करने में उपयोगी है, वहीं, नींबू का रस अप्लाई करने से नाखून साफ और सुंदर भी नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- नेल्स को नरिश्ड करने के लिए इस तरह तैयार करें क्यूटिकल क्रीम
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस लें।
- रुई की मदद से रगड़ते हुए इसे अपने नाखूनों पर लगाएं।
- 5 से 10 मिनट के बाद इसे आप साफ पानी से धो लें।
- आखिर में, आप नारियल तेल की मदद से मॉइस्चराइज कर लें।
एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका)
नाखूनों के पीलेपन को कम करने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें कई सारे गुण पाए जाते हैं जो पीलेपन को दूर करने के साथ ही इन्फेक्शन को कम करने का काम करते हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में बराबर मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर और पानी मिलाएं।
- इस मिश्रण में नाखूनों को 10 मिनट तक भिगोएं।
- इसके बाद इन्हें साफ पानी से धोकर सुखा
- फिर नाखूनों को मॉइस्चराइज कर लें।
![nails care]()
इन बातों का भी रखें ध्यान
- बारिश के मौसम में नाखूनों को हमेशा साफ और सूखा रखें।
- साबुन और डिटर्जेंट से नाखूनों को बचाएं ताकि वे ड्राई न हों।
- नाखूनों को नियमित रूप से मॉइस्चराइज जरूर करें।
- नाखूनों को एक ही दिशा में फाइल करें, ताकि वे कमजोर होकर टूटें नहीं।
इन आसान और असरदार नेल केयर टिप्स की मदद से आप बारिश के मौसम में भी अपने नाखूनों को स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल लगाते समय फॉलो करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य फैशन पर आधारित लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
