Japanese Glass Skin: सिर्फ इस 1 चीज से मिलेगी शीशे जैसी चमकती त्वचा, इस्तेमाल करने का तरीका जानें

हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। इन दिनों तो वैसे भी लड़कियां और महिलाएं Koreas Glass Skin की दीवानी हो रही हैं। इसकी खास बात ये है कि आपको बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। ठीक उसी तरह Japanese Skin पाने का क्रेज भी लोगों में बढ़ता जा रहा है।
अगर आप भी चेहरे पर जापानी लड़कियों जैसा ग्लो पाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर आपको एक ऐसा नुस्खा बता रही हैं जिससे आपकी त्वचा पर गजब का निखार देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं-
जापानी स्किन पाने के लिए क्या करें?
जापानी स्किन केयर में चावल और चावल के पानी का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। ये दोनों चीजें स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। दरअसल, चावल के पानी में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को फ्रेश रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: धूप से काला पड़ गया है चेहरा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी ग्लास स्किन जैसी चमक
चावल का पानी बनाने के लिए क्या चाहिए?
- आधा कप चावल
- साफ पानी
- एक कटोरी या स्प्रे बोतल
बनाने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो लें
- अब उसमें साफ पानी डालें
- इसे कम से कम आधे घंटे के लिए भिगोकर रख दें
- इसके बाद पानी को छान लें
- यही पानी स्किन की रंगत सुधारने में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
लगाने का सही तरीका भी जान लें
- सबसे पहले चेहरे को पहले साफ कर लें
- इसके बाद इसे एक स्प्रे बॉटल में भर लें
- आप चाहें तो रुई की मदद से भी इसे लगा सकती हैं
- फिर 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें
फेस मिस्ट की तरह करें इस्तेमाल
- चावल के पानी को स्प्रे बोतल में भर लें
- दिन में एक से दो बार चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं Aloe Vera, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा
इससे क्या फायदे हो सकते हैं?
- हमारी स्किन फ्रेश नजर आती है
- चेहरे को नेचुरल ग्लो मिलेगा
- स्किन हाइड्रेट रहेगी
कितनी बार इस्तेमाल करें?
आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा बार करती हैं तो कुछ लोगों की स्किन ड्राई हो सकती है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- पैच टेस्ट जरूर करें
- चावल का पुराना पानी इस्तेमाल न करें
- इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को साफ जरूर करें
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं
तो अगर आप भी जापानी लड़कियों जैसी त्वचा पाना चाहती हैं तो ये तरीके आजमा सकती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।