K-Beauty: चेहरे पर आएगी हीरे जैसी चमक, बस हफ्ते में 2 बार लगाएं ये खास उबटन

K-Glass Skin: आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत दिखे, लेकिन धूप, धूल और भागदौड़ भरी लाइफ की वजह से चेहरे की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन हम आपको एक ऐसे उबटन के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍ि‍ससे आपकी स्‍क‍िन हीरे जैसी चमकने लगेगी।
Updated:- 2026-04-28, 08:30 IST
diamond glowing skin

Chironji Face Pack: आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। लड़क‍ियां और मह‍िलाएं तो बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदती हैं। पार्लर जाकर महंगे फेश‍ियल और क्‍लीन अप करवाती हैं। हालांकि‍ इन सबमें पैसे भी ज्‍यादा खर्च होते हैं और कई बार तो अच्‍छा र‍िजल्‍ट भी नहीं मि‍लता है। ऐसे में घरेलू नुस्‍खों से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है।

अगर आप भी ज्‍यादा पैसा खर्च क‍िए बि‍ना अपने चेहरे पर हीरे जैसी चमक पाना चाहती हैं तो हम आपको मेरी दादी का आजमाया हुआ एक खास उबटन के बारे में बता रहे हैं। अगर आप इसका न‍ियम‍ित रूप से इस्‍तेमाल करेंगी तो कुछ ही द‍िनों में आपका चेहरा हीरे जैसा चमकने लगेगा। आइए इस उबटन के बारे में जानते हैं-

diamond glowing skin (1)

इस उबटन को बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस घरेलू उबटन के लिए मेरी दादी बस 2 चीजों का इस्‍तेमाल करती थीं। वो ये हैं-

  • 1 चम्मच चिरौंजी
  • 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 में घर पर बनाएं बाजार वाली महंगी Cream, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

कैसे बनाएं उबटन? (Korean Glass S)

मेरी दादी इस उबटन को बनाने के ल‍िए चि‍रौंजी को तीन से चार घंटों के ल‍िए कच्चे दूध में भिगो देती थीं। इससे चिरौंजी नरम हो जाती है। इसके बाद इसे अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बनाती थीं। बस उबटन तैयार हो जाता था।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹2 में पूरी गर्मी बनी रहेगी चेहरे की रंगत, ग्‍लास स्‍क‍िन पाने के लिए अपना लें मेरी दादी का बताया हुआ ये नुस्‍खा

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें
  • अब इस उबटन को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें
  • हल्के हाथों से कुछ मिनट तक मसाज करें
  • इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें
  • फिर सादे पानी से चेहरे को धो लें

diamond glowing skin (2)

इस उबटन के फायदे भी जानें

  • चेहरे की गंदगी और डेड स्किन साफ होती है
  • स्किन सॉफ्ट और स्मूथ बनती है
  • हीरे जैसी चमक चेहरे पर आती है
  • त्वचा में नमी बनी रहती है
  • चेहरा फ्रेश नजर आता है

यह भी पढ़ें- K-Hand Care: ₹1 की इस चीज से आपके हाथ बनेंगे दूध जैसे गोरे, ट्राई करें ये होम रेमेडीज

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • हफ्ते में 2 बार ही इस्तेमाल करें
  • कोश‍िश करें इसे रात में ही लगाएं
  • पहली बार इस्‍तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें
  • लगाने के बाद धूप में न जाएं
  • सनस्‍क्रीन लगाना न भूलें
  • आंखों के आसपास इस उबटन को न लगाएं
  • हमेशा फ्रेश उबटन ही बनाएं
  • बहुत जोर से चेहरे को रगड़े नहीं

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं Aloe Vera, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

तो अगर आप भी Diamond Glow पाना चाहती हैं तो हमने जो तरीका आपको बताया है, आप भी इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी स्‍क‍िन पर नेचुरल चमक आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।