K-Beauty: चेहरे पर इस तरह लगाएं Aloe Vera, शीशे जैसा चमक उठेगा चेहरा

Korean Glass Skin: आजकल हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन ग्लोइंग नजर आए। खासकर ग्लास स्किन जैसा लुक पाने के लिए लोग कई तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही एलोवेरा से अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से शीशे जैसा चमका सकती हैं। कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन पाने का ये सबसे अच्‍छा अच्‍छा और सस्‍ता तरीका है।  
Updated:- 2026-05-04, 21:41 IST
how to get korean glass skin

How To Get K-Skin With Aloevera: आज के समय में हर कोई कोरियन ग्लास स्किन जैसी चमकती त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए महिलाएं और लड़क‍ियां अक्सर बाजार के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, जो कई बार फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी बिना किसी साइड इफेक्ट के शीशे जैसा निखार चाहती हैं, तो लखनऊ की सेलिब्रिटी ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर का ये नुस्खा आपके काम आ सकता है।

जी हां, घर पर मौजूद एलोवेरा की मदद से आप बड़ी आसानी से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। अगर आप सही तरीके से एलोवेरा का इस्‍तेमाल करेंगी तो आपको भी शीशे जैसी चमकती त्‍वचा म‍िल सकती हैं। आइए जानते हैं कोरियन स्टार्स जैसा निखार पाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्‍या है-

korean glass skin (1)

एलोवेरा कैसे निकालें?

अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा लगा है, तो आप आसानी से इसका जेल निकाल सकती हैं। एक ताजा पत्ता एलोवेरा का तोड़ लें। इसे धुलकर किनारे से काट लें। अब चाकू की मदद से ऊपर की लेयर हटाकर अंदर से जेल निकाल लें। ध्यान रखें कि पीला वाला हिस्सा (एलो लेटेक्स) हटाकर ही इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले फेस वॉश से चेहरे को धो लें।
  • अब पूरे चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
  • दो से तीन मिनट तक धीरे-धीरे मसाज करें।
  • 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धुल लें।
  • चाहें तो रात भर के लिए लगा भी रहने दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन चाह‍िए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल

बेहतर रिजल्ट के लिए और क्या करें?

अगर आप थोड़ा और ग्लो चाहती हैं, तो एलोवेरा में ये चीजें मिला सकती हैं-

  • गुलाब जल (स्किन को फ्रेश करने के लिए)
  • थोड़ा सा शहद (मॉइस्चर के लिए)

यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

इन बाताें का रखें ध्‍यान

  • हफ्ते में तीन से चार बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • गर्मियों में रोजाना भी लगाया जा सकता है।
  • पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में न लगाएं।
  • फ्रेश एलोवेरा का ही इस्तेमाल करें।

eid skincare (2)

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्‍क‍िन, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

इसके फायदे भी जानें

  • स्किन हाइड्रेटेड रहती है
  • सनबर्न से राहत मिलती है
  • स्किन सॉफ्ट और स्मूथ बनती है
  • डलनेस कम होती है

कोरियन स्किनकेयर में भी हाइड्रेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इसी कारण ग्लास स्किन पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
Korean Glass Skin पाने के ल‍िए एलोवेरा का इस्‍तेमाल कर सकते हैं?
जी हां, एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करने पर आपको ग्‍लास स्‍क‍िन मि‍ल सकती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।