Korean Skincare: धूप से काला पड़ गया है चेहरा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी ग्लास स्किन जैसी चमक

Korean Skin Care: गर्मियां शुरू होते ही हमारी स्किन और बालों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। स्किन की बात करें तो धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण हमारे चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। स्किन पर टैनिंग जमा हो जाती है और हमारा चेहरा बेजान नजर आने लगता है। ऐसे में लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि ये हमारी स्किन पर सूट ही करें, क्योंकि इनमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है।
ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से त्वचा की देखभाल कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये उपाय सस्ते भी होते हैं और आपका कोरियन ग्लास स्किन पाने का सपना भी सच हो जाएगा। लखनऊ की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक आसान सा नुस्खा शेयर किया है। आइए जानते हैं-
दही और बेसन का पैक
आपको बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन की गहराई से सफाई करता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Hair Dye: सिर्फ ₹2 में बालों को मिलेगा Burgundy रंग, बिना केमिकल ऐसे करें हेयर कलर
कैसे इस्तेमाल करें?
- 2 चम्मच दही लें
- उसमें 1 चम्मच बेसन मिला लें
- इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखें
- फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें
आप इस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकती हैं।
एलोवेरा जेल
हमारे घर में एलोवेरा का पौधा जरूर लगा होता है। सदियों से स्किन केयर में इसका इस्तेमाल होता आ रहा है। दरअसल, एलोवेरा स्किन को ठंडक पहुंचाता है और सनबर्न से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, सन डैमेज से बचने के लिए अपनाएं ये हेयर केयर रूटीन
कैसे करें इस्तेमाल?
- फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें
- अब इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं
- इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें
- चाहें तो रातभर भी लगा सकती हैं
- अब सादे पानी से धाे लें
ध्यान रखें कि अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
कच्चा दूध
कच्चे दूध का भी इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जा रहा है। ये स्किन को साफ करता है और मॉइस्चराइज भी करता है।
यह भी पढ़ें- Bridal Glow: ₹10 में बनाएं ये D-Tan Mask, शादी से पहले निखर सकती है आपकी त्वचा
कैसे करें इस्तेमाल?
- रूई को कच्चे दूध में भिगो लें
- अब चेहरे पर लगा लें
- कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें
- उसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें
आप इसका इस्तेमाल रोजाना भी कर सकती हैं। बस कोशिश करें कि रात में ये नुस्खा आजमाएं तो रिजल्ट ज्यादा अच्छा मिलेगा।
खीरे का रस
खीरा भी हमारी स्किन को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें?
- खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें
- अब इस रस को चेहरे पर लगाएं
- करीब 10 से 15 मिनट बाद चेहरे काे धो लें
ये नुस्खा खासतौर पर गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्वचा, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
इन बातों का रखें ध्यान
- धूप में निकलते समय चेहरे को ढककर रखें
- बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं
- दिनभर पानी पीते रहिए
- पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें
- कोशिश करें कि रात में ही ये नुस्खे आजमाएं
तो अगर आपकी स्किन भी तेज धूप से झुलस गई है तो आप ऊपर बताए गए नुस्खे आजमा सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इन नुस्खों का इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन भी कोरियन स्टार्स जैसे शीशे जैसी चमकने लगेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- गर्मियों में चेहरे की रंगत निखारने के लिए क्या करें?
- आप खीरे के रस, कच्चा दूध, एलोवेरा जेल या दही और बेसन का इस्तेमाल करके कोरियन ग्लास स्किन पा सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।