झुर्रियों के कारण फीका पड़ गया है चेहरे का ग्लो तो इन टिप्स को करें फॉलो

झुर्रियों के कारण अगर आपके स्किन का ग्लो कम हो गया है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं साथ ही इन टिप्स को आप आपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
Updated:- 2024-10-10, 23:19 IST
image

आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफ की वजह से जहां स्किन से जुड़ी समस्या शुरू हो जाती है तो वहीं चेहरे पर झुर्रियां भी आ जाती हैं। झुर्रियों की वजह से जहां आप उम्र से पहले बूढ़ी नजर आती हैं। तो, वही स्किन का ग्लो कम हो जाता है। वहीं झुर्रियों के बीच कैसे स्किन का ग्लो बना रहे इसके लिए हमको कुछ टिप्स बता रहे हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करती हैं तो चेहरे का ग्लो बना रहेगा साथ झुर्रियों की समस्या भी कम हो सकती है।

त्वचा को करें मॉइस्चराइज

Moisturize your skin

चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए आप त्वचा को हाइड्रेटेड रखें और इसके लिए आप त्वचा को मॉइस्चराइज करें। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या कम होगी साथ ही चेहरे का ग्लो भी आएगा।

इसे भी पढ़ें: Youthful Skin: उम्र से पहले लटकने लगी है चेहरे की स्किन? ये नुस्खा बरकरार रखेगा त्वचा में कसाव, आप दिखेंगी जवां 

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

सूरज की हानिकारक किरणें झुर्रियों होने का कारण होती है और इस वजह से चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है। वहीं झुर्रियों कम हो और चेहरे का ग्लो भी बना रहे इसके लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप बाहर निकलते समय करें और 4 घंटे दोबारा करें।

चेहरे की करें मसाज

massage for glowing skin

झुर्रियों को कम करने के आप चेहरे की मसाज करें। चेहरे की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और इसकी मदद से झुर्रियां कम होती हैं साथ ही चेहरा पर ग्लो भी आता हैं। चेहरे की मसाज हफ्ते में दो दिन करें और मसाज करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इन टिप्स को फॉलो करने से झुर्रियों की समस्या कम हो सकती हैं साथ का चेहरे का खोया हुआ ग्लो बना रहेगा। वहीं इन टिप्स को आपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर कटी हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • रोजाना चेहरे को अच्छी तरह साफ करें ।
  • पैच टेस्ट जरूर करें ताकि स्किन को नुकसान न हो।
  • किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पैच टेस्ट जरूर करें।
  • एक्सपर्ट की सलाह से ही घरेलू उपाय करें।

इसे भी पढ़ें: बेबी लोशन की मदद से इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit:  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।