बेबी लोशन की मदद से इस तरह रखें अपनी स्किन का ख्याल

बेबी लोशन का इस्तेमाल अक्सर छोटे बच्चों की स्किन केयर के दौरान किया जाता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इससे अपनी स्किन को भी पैम्पर कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-07-27, 18:12 IST
skin care tips with baby lotion

हर पैरेंट अपने बच्चे की नाजुक स्किन का ध्यान रखने के लिए किसी भी प्रोडक्ट को चुनने में बेहद सावधानी बरतते है। आजकल मार्केट में अलग से बेबी प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिन्हें खासतौर से बच्चे की कोमल स्किन के लिए तैयार किया जाता है। मसलन, उनकी स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आपको मार्केट में बेबी लोशन मिल जाएंगे। लेकिन क्या आप सोचती हैं कि इन बेबी लोशन को सिर्फ बच्चे की स्किन पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। जी नहीं, ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो इन बेबी लोशन की मदद से आप अपनी स्किन का भी ख्याल रख सकते हैं। 

बेबी लोशन को एक या दो नहीं, बल्कि कई तरीकों से स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। यह आपकी रूखी स्किन को मॉइश्चराइज करते हैं। वहीं, दूसरी ओर इसे बतौर मेकअप रिमूवर को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बेबी लोशन को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ अमेजिंग तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

मॉइश्चराइज़र की तरह करें इस्तेमाल

how to take care skin naturally

बेबी लोशन आपकी स्किन के लिए बतौर मॉइश्चराइजर भी काम आ सकता है। बेबी लोशन आमतौर पर हाइड्रेटिंग होते हैं। साथ ही, यह स्किन को इरिटेट करते हैं, जिसकी वजह से वह आपकी सेंसेटिव स्किन के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप अपना चेहरा साफ़ करने के बाद थोड़ी मात्रा में बेबी लोशन लगाएं। अब सर्कुलर मोशन में स्किन की मसाज करें, ताकि यह पूरी तरह अब्जॉर्ब हो जाए।

इसे भी पढ़ें-आम के साथ इन चीजों को मिलाकर घर पर करें फेशियल, मिनटों में मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो

मेकअप रिमूवर की तरह करें इस्तेमाल

बेबी लोशन को मेकअप रिमूवर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बेबी लोशन स्किन पर जेंटल होते हैं, जबकि यह मेकअप के साथ-साथ वाटरप्रूफ मस्कारा को भी क्लीन करने में मददगार है। मेकअप रिमूव करने के लिए आप कॉटन पैड पर या सीधे अपने चेहरे पर बेबी लोशन लगाएं। साथ ही, मेकअप को क्लीन करने के लिए धीरे से मालिश करें। फिर एक साफ कॉटन पैड से पोंछें या गुनगुने पानी से धोएं।

क्यूटिकल क्रीम की तरह करें इस्तेमाल

बेबी लोशन एक बेहतरीन क्यूटिकल क्रीम और हैंड मॉइश्चराइजर की तरह भी काम कर सकता है। यह आपके हाथों की सॉफ्टनेस को बनाए रखने में मदद करता है, जिनसे उनका रूखापन दूर होता है। साथ ही साथ, यह क्यूटिकल को भी सॉफ्ट बनाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप अपने हाथों पर बेबी लोशन लगाएं। हाथों के ड्राई एरिया और क्यूटिकल्स पर खासतौर से ध्यान दें। आप बेबी लोशन को पूरी तरह अब्जॉर्ब होने तक हल्की मसाज करें।

फुट क्रीम की तरह करें इस्तेमाल

how to take care skin naturally with baby oil

बेबी लोशन एक बेहतरीन फुट क्रीम भी साबित हो सकती है। यह आपके रूखे व सूखे पैरों को मुलायम बनाता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने से पहले अपने पैरों पर पर्याप्त मात्रा में बेबी लोशन लगाकर मसाज करें। फिर रात भर नमी बनाए रखने के लिए मोज़े पहनकर सो जाएं। 

सनबर्न को ठीक करने के लिए करें इस्तेमाल

अगर आप सनबर्न के कारण परेशान हैं तो आप अपनी स्किन पर बेबी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी लोशन ना केवल स्किन पर जेंटल होता है, बल्कि इसके हाइड्रेटिंग गुण सनबर्न की परेशानी को शांत करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आप सनबर्न वाले एरिया पर बेहद ही जेंटल तरीके से बेबी लोशन लगाएं। अपनी स्किन को शांत और मॉइश्चराइज़ करने के लिए इसे बार-बार रिअप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-चेहरे की रंगत निखारने के लिए काम आएंगी किचन में मौजूद ये चीजें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।