Latest Leg Mehndi Designs: दुल्हनों के पैरों पर लगाएं मेहंदी की ये 10 खूबसूरत डिजाइंस

दुल्हन के पैरों में मेहंदी के नए डिजाइंस देखने के लिए जरूर क्लिक करें इस आर्टिकल पर। 
Updated:- 2019-11-25, 18:39 IST
leg mehndi design images simple

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में बहुत से घरों में शादियां होंगी। बहुत सारी लड़कियां दुल्हन बनेंगी और उनके हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचेगी। वैसे आपको बता दें कि शादी में मेहंदी का खास महत्व होता है। जैसे शादी का जोड़ा, गहने और मेकअप दुल्हन के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं वैसे ही मेहंदी का भी अलग ही क्रेज होता है। दुल्हन के सोलह श्रंगार में यदि मेहंदी न हो तो उसे अधूरा ही माना जाता है। हर होने वाली दुल्हन को इस बात का क्रेज होता है कि उसकी मेहंदी सुंदर और काली रची हुई हैं। वैसे दुल्हन के केवल हाथों में नहीं बल्कि पैरों में भी मेहंदी लगती है। दुल्हन की मेहंदी आम मेहंदी से अलग इसलिए होती हैं क्योंकि इसमें हैवी डिजाइंस होती हैं। हम आपको पहले ही दुल्हन के हाथों की मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में बता चुके हैं आज हम आपको दुल्हन के पैरों की मेहंदी के बारे में बताएंगे। 

इसे जरूर पढ़े: दुल्हन की मेहंदी में 5 तरह से लिखवाया जा सकता है होने वाली पति का नाम

 Amazing Mehndi Designs For Brides Leg

मेहंदी लगाना तो हर दुल्हन को अच्छा लगता है मगर मेहंदी में लगवाने में जो टाइम लगता है उससे तो हर दुल्हन घबराती है। दरअसल दुल्हन की मेहंद को लेकर ज्यादातर लोगों में यह भ्रम है कि मेहंदी महीन और भरी हुई होनी चाहिए। हालाकि अब जो लेटेस्ट डिजाइंस आ रही हैं वह इस भ्रम को तोड़ देती हैं मगर फिर भी आप अगर कम समय में भरी हुई मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आपको जाल वर्क वाली मेहंदी लगवानी चाहिए। वहीं आप चाहें तो लाइट डिजाइन वाली मेहंदी पैरों में सजा सकती हैं। यह दोनों ही डिजाइंस आपके पैरों को खूबसूरत लुक देंगी। 

इसे जरूर पढ़े: नीता अंबानी से लेकर दीपिका पादुकोण तक की मेहंदी डिजाइंस से आप ले सकती हैं आइडिया

leg mehndi design download

जल वर्क नहीं करवाना है तो आप चौखाने वाली मेहंदी डिजाइन भी चुन चकती हैं यह आपके पैरों को बहुत ही खूबसूरत लुक देगी। आप पैरों में बेल और गोलाकार आकार की डिजाइंस भी लगवा सकती हैं। यह महीन तो नहीं होती मगर, इस तरह की ब्रॉड डिजाइन वाली मेहंदी जल्दी लग भी जाती है और इससे पैर भी भर जाते हैं। यह ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स हैं ट्रेंड में, अपने हाथों पर भी लगाएं आप

कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं तो एक नजर उपर दी गई मेहंदी डिाजाइंस पर डालें। मेहंदी की डिजाइंस लेटेस्ट हैं। इन्हें लगाना भी आसान है और यह आपके पैरों को हिना के रंग से पूरा भर भी देंगी। मेहंदी में इन 6 तरीकों से लिखवाएं पति का नाम

legs mehndi designs pics

मेहंदी की कुछ पारंपरिक डिजाइंस भी पेश हैं। अगर आपको अपने पैरों पर घुटनों तक और भरी हुई महीन डिजाइन वाली मेहंदी लगवानी है तो यह आपके लिए बेस्ट है।

 

साथ ही अगर आप चेन स्टाइल में पैरों पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो आप यह डिजाइन ट्राय कर सकती हैं। पैरों पर लगाएं मेहंदी के यह लेटेस्ट डिज़ाइन

leg mehndi designs images

जिस तरह हाथों के आगे और पीछे की अलग-अलग डिजाइंस का चलन है वैसे ही अब पैरों में भी पंजों के आगे और पीछे अलग-अलग डिजाइंस लगाई जानें का चलन है।

 

आप उपर दिखाई गई डिजाइंस से आइडिया ले सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।