
क्या आपने काफी समय से अपनी उंगलियों पर अच्छी नेल पेंट नहीं लगाई है? या फिर आप अपने लिए सही कलर्स चुन नहीं पा रही हैं? आज हम आपको ऐसे कुछ ट्रेंडी और ब्यूटीफुल नेल कलर्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप इन गर्मियों में ट्राई कर सकती हैं। आजकल ऐसे कई वाइब्रेंट कलर्स हैं, जो ट्रेंड में हैं और बहुत सुंदर लगते हैं। चलिए आज ऐसे ही कुछ फैंसी नेल पेंट्स के बारे में जानें। <div> </div>


नियॉन कलर्स न सिर्फ कपड़ों में बल्कि नेल पेंट्स में भी काफी चलन में हैं। आपके बेसिक आउटफिट को थोड़ा सा अपलिफ्ट करने के लिए आपको नियॉन कलर्स जरूर ट्राई करने चाहिए। डे और नाइट पार्टीज में भी आप इन्हें फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

रेनबो कलर्स देखने में बहुत सुंदर और वाइब्रेंट लगते हैं। यह वॉर्म, फन वाइब्रेंट नेल कलर समर के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। यह आपके ऊपर है कि आपको अलग रंगों से रेनबो बनाना है, या कलर्स को मिक्स करना है। कन्फेटी जैसे नेल कलर्स बहुत सुंदर चॉइस है।

सिर्फ समर्स में ही नहीं बल्कि रेड हर सीजन का परफेक्ट कलर है। आपको रेड का जो भी शेड पसंद हो उसे आप ट्राई कर सकती हैं। वैसे आजकल हॉड रेड कलर ज्यादा ट्रेंड में है और यह हर आउटफिट के साथ मैच करता है।

पिंक एक दूसरा ऐसा कलर है जो कभी ट्रेंड से बाहर नहीं होता है। पेपी पिंक, हॉट पिंक, फ्लेमिंगो पिंक, रास्पबेरी पिंक ऐसे कई शेड्स हैं जो आप ट्राई कर सकती हैं। मल्टी-कलर्ड ड्रेस या को-ऑर्ड के साथ आप पिंक नेल्स फ्लॉन्ट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : इन नेल पेंट कलर्स को डीप स्किन टोन की महिलाएं जरूर करें ट्राई

यह कलर एकदम यूनिक है और बहुत सुंदर लगता है। आप इसमें ब्राइट शेड, जेल, मैट या लाइट ब्लू कलर ट्राई करके देखें। ब्लू में लाइट, स्काई ब्लू के साथ रॉयल और नेवी ब्लू भी अच्छा कलर है। इसके अलावा आप टरक्वाइश ब्लू भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपके पास यह कलर न हो तो आप अपनी ब्लू और ग्रीन नेल पेंट को मिलाकर यह शेड क्रिएट कर सकती हैं।

यह एक न्यूट्रल शेड है जो आपके हर आउटफिट के साथ मैच करेगा। अगर आप ग्रीन के डार्क शेड्स से बोर हो गई हैं, तो अब आपको समर का सबसे ब्यूटीफुल शेड पिस्ता ट्राई करके जरूर देखना चाहिए।

ब्लैक एक इमोशन है और यह कलर किसी भी सीजन में ट्रेंड से बाहर नहीं हो सकता है। हर तरह के कॉम्प्लेक्शन में यह नेल कलर सुंदर लगता है। अगर आपने अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो इस बार यह बोल्ड और ब्यूटीफुल कलर जरूर लगाकर देखें।
इसे भी पढ़ें : घर पर आप भी आसानी से नेल पॉलिश बना सकती हैं, जानिए कैसे

इसे समर्स का अनऑफिशियल कलर बोलें तो गलत नहीं होगा। यह एक पॉपी नेल कलर है, जो पिंक, रेड और ऑरेंज का ब्लेंड होता है। सबसे अच्छी बात है कि यह हर स्किन टोन (डार्क स्किन टोन के लिए समर केयर टिप्स) को सूट करता है। आप भी इस पीची शेड को ट्राई करें और फ्लॉन्ट करें।

ये कलर्स कभी भी फैशन से बाहर नहीं हो सकते हैं। अगर आपको मेटेलिक रंगों का शौक है, तो फिर आपके पास यह शेड जरूर होगा। साथ ही कॉफी ब्राउन कलर आजकल लड़कियों का न्यू फेवरेट बन चुका है। ये पॉपुलर नेल कलर्स आपके मूड और आउटफिट दोनों को लिफ्ट करने के लिए बेस्ट हैं।
आपको इनमें से जो भी रंग पसंद है, उसे आप अपने नाखूनों पर सजा सकती हैं। नेल पॉलिश आपके मूड और पर्सनैलिटी को दर्शाती हैं, इसिलए आपको हैप्पी और वाइब्रेंट कलर्स को चुनना चाहिए।
आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही ट्रेंडी नेल कलर्स के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।