इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होंगे नाखून कमजोर

लंबे और नेल पॉलिश लगे नाखून कितने खूबसूरत लगते हैं। इसलिए क्या आप भी नेल्स पर कुछ न कुछ नया ट्राई करती रहती हैं। कभी नेल एक्सटेंशन करवा लिया तो कभी खुद से की नकली नेल्स लगा लिए?
क्या आप जानती हैं कि इसके कारण नाखून कितने कमजोर हो जाते हैं? खासतौर पर नेल पेंट हटाने के लिए अगर रिमूवर न हो तो आप इसे किसी भी चीज से खुरचने लगती हैं? ऐसा करने से इनेमल कम होने लगता है, जिससे नेल्स वीक हो जाते हैं। साथ ही नाखूनों की शाइन भी कम हो जाती है।
अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो नाखूनों को कमजोर होने से बचा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी बातें बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप अपने नाखूनों को मजबूत बना सकती हैं।
पानी के एक्सपोजर से बचें
क्या आपने कभी नोट किया है कि जब भी आप कपड़े या बर्तन धो लेती हैं, उसके बाद आपके नाखून सॉफ्ट होकर टूट जाते हैं? अगर आप अपने नाखूनों को स्ट्रॉन्ग बनाना चाहती हैं तो ग्लव्स पहनकर ही काम करें। हालांकि, यह मुश्किल है कि आप अपने हाथों को पानी से दूर रख पाएं, लेकिन मजबूत नाखूनों के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा।
नेल पेंट और रिमूवर का कम करें इस्तेमाल
क्या आप जानती हैं कि आपके नाखूनों को भी सांस लेने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप हमेशा नेल पेंट लगाकर रखेंगी तो आपके नाखून एक समय बाद खराब हो जाएंगे। एक हफ्ते के बाद अपने नाखूनों को रिमूवर से साफ कर लें और फिर कम से कम अगले हफ्ते नाखूनों पर कुछ न लगाएं। (नेचुरली ऐसाे हटाएं नेल पेंट)
इसे भी पढ़ें:Nail Care : अब ड्राई फ्रूट खाने से नहीं लगाने से होंगे नाखून मजबूत, जानें एक्सपर्ट से
नाखूनों को करें मॉइश्चराइज
इसे भी पढ़ें:नाखून को तेजी से बढ़ाने के घरेलू उपाय
नेल एक्सटेंशन से हो सकता है नुकसान
आपको इस ट्रीटमेंट को नहीं करवाना चाहिए। यह आपके असली नाखूनों को कमजोर बना देता है, क्योंकि इसमें केमिकल, ग्लू और न जाने किन किन चीजों का उपयोग किया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।