नेल पॉलिश को ऐसे करें रिमूव, जानें ये आसान तरीके

महिलाएं अपने हाथों को सुंदर दिखाने के लिए कई तरह की नेल पेंट लगाती हैं। वह समय-समय पर ट्रेंड के हिसाब से इसे चेंज करती रहती हैं। महिलाएं नेल पेंट को हटाने के लिए सबसे ज्यादा नेल पेंट रिमूवर का प्रयोग करती हैं। लेकिन अगर आपका नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाए तो ऐसे में आप विनेगर की मदद से इसे रिमूव कर सकती हैं। विनेगर में एसिड होता है, जो नेल पेंट को रिमूव करने में काफी मदद करता है। तो आइए जानें इसको हटाने का तरीका
विनेगर विद नींबू

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो नेल पॉलिश हटाने में मददगार होता है। वहीं विनेगर की एसिडिक प्रॉपर्टी नेल पॉलिश को हटाने में काफी मदद करती है।
क्या चाहिए
- 2 चम्मच सफेद विनेगर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- गुनगुना पानी
- कॉटन बॉल्स
लगाने का तरीका
- नेल पेंट हटाने से सबसे पहले नाखूनों को 5 मिनट के लिए गर्म पानी में डालकर रखें। इससे नेल पॉलिश हटाने में आसानी होगी।
- अब एक छोटी कटोरी में नींबू का रस और विनेगर को बराबर भाग में मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसमें कॉटन बॉल भिगोएं और अपने नाखूनों पर लगाकर कम से कम 15 सेकंड के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद इसे अच्छे से रब करें । अगर आपने नेल पॉलिश के ज्यादा कोट लगाए हैं, तो उसे हटाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे वो भी हटा जाएगा।
- फिर हाथों को धोकर पोंछ लें और मॉइश्चराइजर लगाएं ।
विनेगर विद अल्कोहल

आप अल्कोहल में विनेगर मिक्स कर के नेल पेंट को रिमूव कर सकती हैं। आप इसके लिए वोडका, ग्रेप्स का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें अल्कोहल की मात्रा जादा होती है।
क्या चाहिए
- 2 चम्मच सफेद विनेगर
- 2 चम्मच अल्कोहल
- गुनगुना पानी
- कॉटन बॉल्स
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों हो रहे हैं नाखून काले? जानें वो 9 बदलाव जो बताते हैं आपकी सेहत का हाल
लगाने का तरीका
- नेल पेंट हटाने से सबसे पहले नाखूनों को गर्म पानी में डालकर रखें। इससे नेल पॉलिश हटाने में आसानी होगी।
- अब एक छोटी कटोरी में अल्कोहल और विनेगर को बराबर भाग में मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद, कॉटन बॉल में इस मिश्रण को लेकर अपने नाखूनों पर लगाकर रब करें।
- नेल पॉलिश हटाने के लिए इसे अच्छे से रगड़ें। कुछ ही मिनटों में आपकी नेल पॉलिश छूटने लगेगी।
- इसके बाद अपने हाथों के साथ नाखूनों को भी और निखारने के लिए एक अच्छी मॉइस्चराइजर क्रीम लगाएं।
विनेगर विद हैंड सैनिटाइजर

सैनिटाइजर में 75% आइसोप्रोपिल अल्कोहल है, तो यह नेल पॉलिश हटाने के काम आ सकता है।
क्या चाहिए-
- 2 चम्मच हैंड सैनिटाइजर
- गुनगुना पानी
- कॉटन बॉल्स
- 2 चम्मच विनेगर
इसे जरूर पढ़ें- नाखूनों का शेप बता सकता है पर्सनालिटी का राज़, जानें कैसे
क्या करें-
- अपनी उंगलियों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखें। इससे नेल पॉलिश जल्दी हटाने में आसानी होगी।
- इसके बाद हाथों को सुखाकर एक कॉटन बॉल में हैंड सैनिटाइजर और विनेगर लें और अपने नाखूनों पर रब करें।
- इसे तब तक करें जब तक पॉलिश छूटने न लगे, लेकिन सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल न करें।
- हैंड सैनिटाइजर नाखूनों को ड्राई कर सकता है, इसलिए अपनी उंगलियों को मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। आप अपने सुझाव हमें कमेंट करके दे सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।