इन बातों का रखेंगी ध्यान तो बाल रहेंगे शाइनी

बाल ज्यादा सुंदर तब लगते हैं जब यह शाइनी हो। चमकदार बाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। बालों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। कभी तरह-तरह के शैंपू का इस्तेमाल करते हैं तो कभी नए-नए कंडीशनर का। यहां तक कि हेयर ट्रीटमेंट जैसे केराटिन और रिबॉन्डिंग का भी सहारा लेते हैं।
यह सभी चीजें एक समय के बाद अपना असर छोड़ देती हैं और हमारे बालों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ऐसे में हमारे बालों की प्राकृतिक चमक भी कम हो जाती है। चमकदार बालों की ख्वाहिश बेहद आम है, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों का असर बालों की शाइन पर पड़ता है। आज हम आपक इस लेख में कुछ ऐसी जरूरी बातें बताने वाले हैं जिनकी मदद से आपके बालों की चमक कम फीकी नहीं पड़ेगी। चलिए जानते हैं शाइनी बालों के लिए टिप्स।
रोजाना न धोएं बाल
सीरम को कहें नो
इसकी जगह पर किचन में मौजूद तेल का उपयोग कर सकती हैं। बालों को धोने से करीब 1 घंटा पहले तेल लगा लें और फिर एक घंटे बाद वॉश करें। तेल लगाने से आपके बाल मजबूत होंगे। साथ ही यह बालों को नेचुरल शाइन देने में भी मदद करता है। इसलिए आपको बालों में तेल जरूर लगाना चाहिए। (सीरम कैसे बनाएं?)
इसे भी पढ़ें:बालों में नहीं दिखती है शाइन या हो गए हैं रूखे तो इन हैक्स से 10 मिनट में बदलें उनका रूप
गीले बालों पर न करें कंघी
बालों को नेचुरली सूखने दें और जब बाल सूख जाएं तब जड़ से कंघी करने की बजाय सिरों से शुरुआत करें। जब आप बालों के सिरों से कंघी करते हैं और उन्हें सुलझाते हैं तो बालों में गांठ ज्यादा नहीं बनती है और फिर इसके बाद जड़ो से कंघी करने पर बाल अच्छे से सुलझ भी जाते हैं। (कंघी करने का तरीका जानें)
इसे भी पढ़ें:बालों को चमकदार बनाएंगे ये 9 घरेलू उपाय
शाइनी बालों के लिए उपाय
शाइनी बालों के लिए आपको किसी महंगे शैंपू की जरूरत नहीं है। आप घरेलू उपाय की मदद से आसानी से अपने बालों की खोई हुई चमक वापस ला सकती हैं। इसके लिए आपको बालों में अंडा और दही लगाना होगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।