माथे का कालापन हो जाएगा खत्म अपनाएं ये टिप्स

कई बार ऐसा होता हैं जब आपका माथा काला नजर आता हैं और ऐसा होने के कई सारे कारण हैं। इसी के साथ माथा काला होने का कारण धूप भी है जिसकी वजह से जहां शरीर काला हो जाता है तो माथा सबसे ज्यादा काला नजर आता है। इस कालेपन को दूर करने के लिए साथ ही चेहरे को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए महिलाएं कई प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इन प्रोडक्ट्स का असर तब तक ही रहता है जब तक वो इनका इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद उनका माथा फिर से काला नजर आता है लेकिन अब घर पर रहकर ही माथे के कालापन को दूर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से माथे के कालेपन को खत्म किया जा सकता है।
दूध और हल्दी
दूध में कई सारे प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स और फैटी एसिड्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं इसकी मदद से माथे के कालेपन को दूर किया जा सकता है। वहीं हल्दी में भी एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई सारे गुण पाए जाते हैं और हल्दी का इस्तेमाल भी माथे के कालेपन को खत्म करने के लिए कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : चेहरे पर टैनिंग को खत्म करने के अपनाएं ये टिप्स
इस तरह करें इस्तेमाल
- बेसन में आधा चम्मच हल्दी और दूध मिक्स पेस्ट बना लें।
- 15 मिनट बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें।
- कुछ दिनों ऐसा करने से माथे का कालापन कम हो जायेगा।
एलोवेरा
एलोवेरा का इस्तेमाल भी माथे का कालापन दूर किया जा सकता है। एलोवेरा में एंटी-सेप्टिक, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे कई सारे गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद है साथ ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल चेहरे पर ग्लो लाने और ड्राईनेस को खत्म किया जा सकता है। वहीं माथे के कालेपन को भी इस एलोवेरा जेल की मदद से कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : डार्क सर्कल को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
इस तरह करें इस्तेमाल
- एलोवेरा जेल को माथे को अप्लाई करें।
- कुछ देर बाद रुई की मदद से माथे को साफ कर लें.
- हफ्ते में 2 दिन ऐसा करने माथे का कालापन खत्म हो जायेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।