Foot care : फटी हुई एड़ियों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए इस तरह करें इनकी केयर

पैरों की वजह से भी महिलाओं को कई बार शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ता हैं और ऐसा तब होता हैं जब पैरों की एड़ियां फटी हो।दरअसल, जहां महिलाएं चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए कई सारे उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो वहीं पैरों की केयर सही तरह से नहीं करती हैं। जिसकी वजह से एड़ियां फट जाती हैं। वहीं कई सारे और भी वजह हैं जिसकी वजह से पैरों की एड़ियां फट जाती हैं और ऐसे में जरूरी हैं इनकी केयर करना। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करने से फटी हुई एड़ियों की समस्या से निजात पा सकती हैं साथ ही आपकी एड़ियां भी खूबसूरत नजर आएंगी।
ग्लिसरीन
फटी हुई एड़ियों को खूबसूरत बनाने के लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं, ग्लिसरीन त्वचा को नमी देने का काम करता है और इस तरह पैरों की फटी हुई एड़ियों पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से ये ठीक हो सकती हैं।
इस तरह करें इस्तेमाल
- ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाएं,
- इस मिश्रण को पैरों को धोने के बाद एड़ियों पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट बाद पैरों को धो ले।
- इसके बाद पैरों की अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
इसे भी पढ़ें : दो हफ्तों में ठीक हो सकती हैं फटी हुई एड़ियां, जानें घरेलू नुस्खे
शहद
शहद का इस्तेमाल भी फटी हुई एड़ियों को ठीक करने में उपयोगी है। शहद को सबसे अच्छा अच्छा मॉइस्चराइजर माना जाता है क्योंकि इसमें कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण सेहत के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं फटी हुई एड़ियों को ठीक करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- बाल्टी में हलक गर्म पानी लें
- इस पानी में शहद मिलाएं
- इसके बाद पैरों की इसमें डुबोकर रखे
- 20 मिनट बाद पैरों साफ कर लें
- इसके बाद पैरों की अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
नोट : इस उपाय को हफ्ते में 3 दिन करें।
इसे भी पढ़ें : फटी एड़ियों की ऐसे करें देखभाल, चंद दिनों में दिखेगा कमाल
अगर आपको हमारी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।