दमकती त्वचा पाने के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी एक ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल घरेलू नुस्खों में सबसे ज्यादा किया जाता है। कई सारे स्किन केयर प्रोडक्ट भी मार्केट में मिलते हैं जिसमें इसका इस्तेमाल होता है। दादी-नानी भी अपने समय किसी भी हार्मफुल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जगह मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया करती थी।
इसको लगाने से स्किन में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है साथ ही ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और डेड स्किन की समस्या भी कम हो जाती है। इवन स्किन के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इसको लगाने के तीन आसान तरीके।
नारियल तेल के साथ मुल्तानी मिट्टी लगाएं

बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने हर किसी तो परेशान किया हुआ है। अगर आपको भी इसके कारण टैनिंग की समस्या हो गई है तो ऐसे में आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर इस समस्या को दूर कर सकती हैं।
सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी-2 चम्मच
- नारियल का तेल- 1 चम्मच
- चीनी- 1/4 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
- इसमें मुल्तानी मिट्टी का पाउडर डालें।
- अब इसमें नारियल का तेल और चीनी मिक्स करें।
- इन सभी का अब मिश्रण बना लें।
- इसके बाद इसे अपने फेस पर लगाएं।
- इसे 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगे रहने दें।
- फिर हल्के हाथों से स्क्रब करके इसे साफ कर लें।
- पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: कैसे बनाएं और लगाएं हल्दी और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
दूध और मुल्तानी मिट्टी

दूध स्किन को ग्लोइंग बनाने का काम करता है। इसके साथ मुल्तानी मिट्टी (स्किन और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी) मिलाकर लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा ऑयल कम हो जाता है। जिसके कारण स्किन पर पिंपल्स की समस्या नहीं होती है।
सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
- दूध-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
- इसमें मुल्तानी मिट्टी और दूध मिलाएं।
- अब इसे एक पेस्ट की तरह तैयार कर लें।
- फिर चेहरे पर अप्लाई करें और 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- स्किन का ग्लो दोबारा वापस आ जाएगा।
शहद और मुल्तानी मिट्टी

अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स या फिर दाने हो रहे हैं तो इसके लिए आप शहद और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपको जल्दी ही इससे छुटकारा दिला सकती हैं।
सामग्री
- मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी लें।
- इसमें मुल्तानी मिट्टी, शहद और हल्दी को मिक्स करें।
- अब इसका एक पेस्ट तैयार करें।
- फिर इसे 10-15 मिनट के लिए लगाए रखें।
- इसके बाद पानी की मदद से साफ कर लें।
टिप्स: इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार करें।
इसे भी पढ़ें: घर में रखे नारियल से बनाएं शुद्ध नारियल का तेल, स्किन और बालों के लिए होगा सबसे अच्छा
स्किन केयर रूटीन में आप मुल्तानी मिट्टी को रोजाना भी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं, और त्वचा की देखभाल कर सकती हैं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खों आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।