herzindagi
How to get more colour on henna

मेहंदी लगाने से पहले हाथ पर घिसें यह एक चीज, हफ्तों तक ना उतरे चढ़ेगा ऐसा रंग

अगर आपको मेहंदी लगाना पसंद है, तो चलिए आपको उसके बारे में कुछ ऐसी बातें बताते हैं जिनकी मदद से आप अपनी मेहंदी के रंग को और डार्क कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-10-25, 18:45 IST

त्यौहारों के सीजन में मेहंदी लगाना कई महिलाओं को पसंद होता है। नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, ग्यारस, शादी आदि लगभग हर मौके पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। कई लोगों को तो इसका इतना शौक होता है कि जब मौका मिले मेहंदी लगा लेते हैं। महिलाओं के सोलह श्रृंगार में मेहंदी का भी एक खास स्थान है। पर कई महिलाओं को बाजार की केमिकल वाली मेहंदी से दिक्कत महसूस होने लगती है। उनके हाथों में खुजली भी हो जाती है। 

ऐसा हो सकता है कि मेहंदी का कोन आप घर में बना लें और उसे ही इस्तेमाल करें। पर घर पर बनाए हुए मेहंदी के कोन के साथ दिक्कत यह होती है कि उसमें ज्यादा रंग नहीं आते हैं। मेहंदी का रंग लाने के लिए कुछ टिप्स आपके बहुत काम आ सकती हैं। आज हम इन टिप्स के बारे में बताते हैं। 

मेहंदी लगाने से पहले करें ये काम

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें मेहंदी का रंग नहीं चढ़ता, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें...

इसे जरूर पढ़ें- Mehndi Designs: बैकहैंड पर लगाएं ये खूबसूरत और आसान मेहंदी डिजाइन 

हाथों पर लगाएं नीलगिरी का तेल

नीलगिरी का तेल हाथों को गर्म करता है जिससे मेहंदी का स्टेन काफी आसानी से चढ़ जाता है। ऐसे में अगर मेहंदी लगाने के पहले आप हाथ धोकर उनमें नीलगिरी का तेल लगा लेंगी, तो मेहंदी का स्टेन ज्यादा गहरा चढ़ेगा। कई लोग लौंग का तेल लगाकर भी इस स्टेप को पूरा करते हैं, लेकिन लौंग का तेल मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद लगाना ज्यादा सुविधाजनक होता है।  

आप हाथों पर सरसों का तेल या फिर ऐसा ही कोई गाढ़ा तेल ना लगाएं। अगर ऐसा करेंगी, तो हाथों और मेहंदी के बीच तेल आ जाएगा और इसके कारण मेहंदी का रंग बिल्कुल नहीं चढ़ेगा।  

henna applying on hands

मेहंदी लगाने से पहले हाथों में क्रीम बिल्कुल ना लगाएं 

इसके साथ भी वही लॉजिक लगता है जो सरसों के तेल के साथ होगा। अगर आप कोई गाढ़ी क्रीम लगा लेंगी, तो मेहंदी का रंग ठीक तरह से नहीं चढ़ेगा। आपको ध्यान रखना होगा इस बात का कि कहीं किसी वजह से आपके हाथ में किसी तरह की चिकनाई ना हो। इसलिए कहा जाता है कि हाथों को ठीक से धोकर ही मेहंदी लगाने बैठना चाहिए।  

मेहंदी लगाने के बाद किन स्टेप्स को करें फॉलो? 

जब आपके हाथों में मेहंदी लगी हुई हो, तो आप इस ट्रिक को आजमा सकती हैं। आपको करना यह है कि तवे पर थोड़ी सी लौंग ड्राई रोस्ट करें और उसके धुएं से हाथों को सेकें। कुछ लोग यह स्टेप मेहंदी का रंग चढ़ने के बाद भी करते हैं, लेकिन आप इसे मेहंदी लगे होने के समय भी किया जा सकता है। इस स्मोक से मेहंदी का रंग और भी ज्यादा गहरा होता है। 

मेहंदी लगे होने पर आप नींबू और शक्कर का घोल भी उसमें लगा सकती हैं ताकि मेहंदी चिपकी रहे। ध्यान रखें कि नींबू का रस बस कुछ ही बूंद डालें वर्ना मेहंदी का रंग हल्का भी हो सकता है।  

hands and henna

इसे जरूर पढ़ें- Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर फटाफट लगाएं मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन  

मेहंदी छुड़ाने के बाद किन स्टेप्स को करें फॉलो? 

अगर आपकी मेहंदी का रंग ज्यादा गहरा नहीं आया है, तो आप कोई भी दर्द निवारक बाम अपने हाथ पर घिस लीजिए। इससे होगा यह कि कुछ ही घंटों में मेहंदी का रंग थोड़ा और गहरा हो जाएगा। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा ना घिसें वर्ना आपके हाथ में जलन भी हो सकती है। ध्यान रखें कि केमिकल वाली मेहंदी का रंग बहुत ज्यादा चढ़ता है, लेकिन केमिकल वाली मेहंदी लगाते वक्त अगर हाथ पर कोई बाम लगा लिया जाए, तो उससे रिएक्शन भी हो सकता है।  

मेहंदी रचने के बाद कम से कम 5-6 घंटों तक साबुन ना लगाएं वरना आपकी मेहंदी का रंग गहरा नहीं होगा।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।      

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।