ये Nude Lipshades आपको देंगे बोल्ड लुक

हम सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए से नए मेकअप लुक्स को ट्राई भी करते हैं। वहीं रोजाना के लिए कई बार हम केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करते हैं और इसके अलावा भी कई बार हम हैवी मेकअप करना पसंद नहीं करते हैं और फ्रेश लुक पाने के लिए केवल न्यूड लिपस्टिक को ही कैरी करते हैं।
वहीं क्या आप जानती हैं कि न्यूड लिप कलर को लगाकर भी आप बोल्ड लुक पा सकती हैं। अगर आप भी लाइट और फ्रेश लुक कैरी कर बोल्ड दिखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे न्यूड लिप कलर्स जिसे आप आप रोजाना से लेकर किसी भी फंक्शन के लिए चुन सकती हैं और अपने लुक को अपग्रेड कर सकती हैं।
मॉव कलर लिप्स
View this post on Instagram
आजकल मॉव लिप कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ये लिप कलर खासकर मीडियम से लेकर डस्की स्किन टोन पर सूट करता है। वहीं मॉव कलर का अंडरटोन ज्यादातर न्यूट्रल या कूल ही होता है और इसी कारण ये आपके लुक को बोल्ड बनाने में मदद भी करता है। (पिंक लिप्स पाने के उपाय)
इसे भी पढ़ें : जानिए कैसे महिलाओं की मनपसंद कॉस्मेटिक ब्रांड लैक्मे की हुई थी शुरुआत
बेज कलर

वहीं कोहल आई मेकअप लुक के साथ इस तरह का बेज यानी स्किन से मिलता-जुलता कलर काफी चलन में है। बता दें कि ये लिप कलर फेयर से मीडियम स्किन टोन के लिए परफेक्ट रहता है। साथ ही अगर आपकी स्किन टोन जरा भी डस्की है तो आप इस कलर को अवॉयड ही करें।
ब्राउनिश पिंक न्यूड कलर
View this post on Instagram
खासकर मीडियम स्किन टोन वाले इस कलर को काफी पसंद करते हैं। साथ ही ये कलर सूट भी खासकर मीडियम से लेकर डस्की स्किन पर ही करता है। बता दें कि आप इस तरह का कलर दो लिप शेड्स को मिक्स करके भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : हर ड्रेस से मैच होंगी ये न्यूट्रल कलर लिपस्टिक, आप भी करें ट्राई
पिंक न्यूड कलर

सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला पिंक कलर रोजाना से लेकर आप किसी भी फंक्शन के लिए कैरी कर सकती हैं। बता दें कि ये न्यूड कलर खासकर फेयर से मीडियम स्किन टोन के लिए परफेक्ट रहता है। वहीं अगर आपकी स्किन डस्की है तो आप इसमें थोड़े डार्क शेड को चुन सकती हैं।
अगर आपको दिखाए गये ये न्यूड लिप कलर्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।