होंठों पर चुकंदर से करें स्क्रब, कालापन हो सकता है कम

हम सभी चाहते हैं कि हमारे होंठ हमेशा कोमल और गुलाबी रहे और इसके लिए हम आए दिन तरह-तरह के लिप केयर रूटीन को फॉलो भी करते हैं। वहीं मार्केट में मिलने वाले इन लिप केयर प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जो लिप्स को मॉइस्चराइज करने की जगह काला और भद्दा बना सकते हैं।
वहीं आजकल नेचुरल चीजों से बने स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इसे हम घर में बेहद आसानी से बना सकते हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपके होंठ गुलाबी और कोमल रहे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं घर में मौजूद ऐसी चीज जिसके इस्तेमाल से आप भी कर सकती हैं लिप केयर और वो भी बिना किसी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किए। साथ ही बताएंगे उन चीजों के फायदे।
आवश्यक सामग्री
- चुकंदर
- नारियल का तेल
- चीनी
इसे भी पढ़ें : केवल इन 2 चीजों की मदद से फटे और ड्राई लिप्स की समस्या होगी कम
चुकंदर के फायदे
- चुकंदर होंठों को गुलाबी रखने में मदद करता है। (गुलाबी होंठों के लिए घरेलू उपाय)
- लिप्स को नौरिश करने के लिए चुकंदर बेहद फायदेमंद होता है।
- साथ ही चुकंदर होंठों को सॉफ्ट रखने में मदद करता है।
नारियल के तेल के फायदे
- नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व त्वचा में किसी भी तरह के इन्फेक्शन को दूर भगाने में बेहद लाभदायक साबित होते है।
- साथ ही नारियल का तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो होंठों को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं।
चीनी के फायदे
- चीनी होंठों को मॉइस्चराइज करती है।
- साथ ही लिप्स पर स्क्रबिंग करने के लिए चीनी बेहद फायदेमंद होती है।
- चीनी एक्सफोलिएशन में भी बेहद मददगार साबित होती है।
इसे भी पढ़ें : घर में मौजूद यह एक चीज होंठों को बना सकती है मुलायम
कैसे करें इस्तेमाल?
- घर पर काले होंठों को गुलाबी बनाने के लिए सबसे पहले चीनी को मिक्सी में पीस लें।
- इसके बाद पीसी हुई चीनी में करीब 1 चम्मच नारियल का तेल मिला लें।
- अब अच्छी तरह से इस घोल को मिला लें। (मुलायम होंठों के लिए उपाय)
- इस घोल को चुकंदर की मदद से अच्छी तरह से होंठों पर लगा लें।
- कम से कम 10 मिनट तक अपने होंठों पर लगा के रखें।
- आप चाहे तो हल्के हाथों के प्रेशर से मसाज भी कर सकती हैं।
- इसके बाद आप कॉटन की मदद से लिप्स को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको घर में मौजूद चीजों से लिप केयर ट्रीटमेंट करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।