Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये एंकलेट मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाना हर महिला को पसंद होता है। अगर आपको पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगाने हैं तो ये एंकलेट डिजाइन ट्राई करें।
Updated:- 2023-05-23, 18:01 IST
anklet mehndi designs tips

सोलह सिंगार का हिस्सा होती है मेहंदी। तीज-त्योहारों में महिलाएं इसे लगाना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। किसी को भरा-भरा डिजाइन पसंद होता है तो कोई सिंपल डिजाइन लगाना पसंद करती है। लेकिन लगने के बाद हर डिजाइन अच्छा लगता है। वहीं कुछ ऐसी होती हैं जो पैरों के डिजाइन को सबसे अच्छे से लगाना पसंद करती हैं।

अगर आपकी पसंद भी यही है तो इस बार पैरों में एकंलेट मेहंदी डिजाइन को ट्राई करें। पायल की तरह की ये डिजाइन भी आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। चलिए जानते हैं कौनसे एंकलेट डिजाइन आपके पैरों में अच्छे लगेंगे।

मोर पंख एंकलेट डिजाइन

Mor design mehndi

अगर आपको टैटू का शौक है लेकिन बनवाने में डर लगता है तो उसकी जगह पर आप मोर पंख एंकलेट डिजाइन को बना सकती हैं। ये एकदम सिंपल होता है लेकिन बनने के बाद काफी अच्छा लगता है साथ ही इसे और एक्ट्रेक्टिव दिखाने के लिए आसपास और भी अलग-अलग डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। चाहे तो मोटी आउटलाइन कराकर भी इसे और ज्यादा हाइलाइट कर सकती हैं।

ज्वेलरी एंकलेट डिजाइन

Jewellery anklet mehndi designs

हाथों के साथ-साथ पैरों के लिए भी आप ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये आपके पैरों को भरा-भरा लुक देगा। साथ ही लगने के बाद काफी अच्छा लगेगा। इस तरह के डिजाइन आप तीज-त्योहार या फिर किसी खास दिन पर अपने पैरो पर लगा सकती हैं। चाहे तो इसको भरने के लिए अंदर फूल बना सकती हैं वरना जाली-जाली करके भी इसे भर सकती हैं।

टिप्स: अपनी पसंदीदा ज्वेलरी डिजाइन भी इसमें बनवाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पैरों की उंगलियों के लिए खास हैं मेंहदी के ये डिजाइंस

सिंपल एंकलेट डिजाइन

Simple anklet mehndi designs

एंकलेट में घूंघरू पहनने का शौक है तो मेहंदी में उसी तरह के डिजाइन को अपने पौरों पर आप क्रिएट कर सकती हैं। इसनें आप चोड़ी वाली पायल का डिजाइन बनाएं। इसके बाद उसे डॉट-डॉट की मदद से सजाएं नीचें की ओर घूंघरू लगाएं। आपका डिजाइन बन जाएगा। इसके बाद आपको पायल पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टिप्स: इसमें आप चाहे तो फूल के साथ भी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

बेल एंकलेट मेहंदी डिजाइन

हाथों की तरह से आप एंकलेट के स्टाइल में भी बल डिजाइन मेहंदी पैरों पर लगा सकती हैं। इस तरह की मेंहदी आप चाहे तो अपने दोस्त की शादी या फिर अपने सगाई फंक्शन के लिए पैरों में डिजाइन करा सकती हैं। ये सिंपल होती हैं और लगने के बाद काफी अच्छी लगती हैं।

इसे भी पढ़ें: मोर वाली मेहंदी के ये डिजाइंस आपके हाथों पर भी खूब जंचेंगे

ऐसे और भी डिजाइन आप अपने पैरों पर लगा सकती हैं। आपको ये डिजाइन आइडिया कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Shutterstock/ Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।