Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

हाथों ही नहीं बल्कि पैरों पर भी लगाएं ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

मेहंदी अब सिर्फ एक परंपरा नहीं रही। बल्कि ट्रेंड बन गया है। आप भी अपनी पसंद के मेहंदी डिजाइन को अपने पैरों पर लगा सकती हैं।
Updated:- 2023-05-11, 18:05 IST
foot Mehndi design

पैरों में मेहंदी सिर्फ दुल्हन ही नहीं लगवाती बल्कि आप भी इन्हें अपने पैरों में सजा सकती हैं। ब्राइडल डिजाइन के साथ-साथ आजकल और भी यूनिक डिजाइन के ट्रेंड चल गए हैं। जिसके हिसाब से आप अपने पैरों को सजा सकती हैं। ज्वेलरी डिजाइन, बैल डिजाइन और भी कई सारे डिजाइन ऐसे हैं जो लगने के बाद आपके पैरों की शोभा बड़ा देते हैं।

अगर आपको पैरों में मेहंदी लगाना पसंद है तो आप इन ज्वेलरी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं ये यूनिक के साथ-साथ काफी ट्रेंडी लगते हैं।

पायल डिजाइन

Payal mehndi design

आजकल इस डिजाइन का टैटू बनवाना लड़किया काफी पसंद करती हैं लेकिन आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। ये ट्रेडिशनल के साथ-साथ काफी ट्रेंडी लगती हैं। इसे आप किसी भी फंक्शन या त्योहार मार्केट से जाकर लगवा सकती हैं। जिसमें आप घूंघरू डिजाइन या फिर प्लेन चेन में स्टार डिजाइन बनवा सकती हैं।

फ्लावर ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन

Flower style mehndi design

अगर आपको फ्लावर पसंद है तो इस तरह के डिजाइन आप ज्वेलरी स्टाइल में बना सकती हैं। जिसके साथ एक चैन बनाएं और उससे पैरों की उंगली से जोड़ दें। आप चाहे तो इसके आस-पास भी चेन का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन पैरों को भरा-भरा लुक देते हैं। लगने के बाद अच्छे भी लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: झटपट लगाएं गोल टिक्‍की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस

जाली स्टाइल पायल मेहंदी डिजाइन

Jali style Mehndi design

पायल में अलग-अलग डिजाइन आते हैं ऐसे ही इस तरह के मेहंदी डिजाइन भी अलग-अलग होते हैं। जिसको आप अपने पैरों पर सजा सकती हैं। जाली स्टाइल पायल मेहंदी डिजाइन इनमें से एक है। इसे लगाना आसान है साथ में ये दिखने में भी काफी अच्छा लगता है।

टो रिंग्स मेहंदी डिजाइन

आप अपने पैरों को बिछिया के डिजाइन वाली मेहंदी से सजा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन पैरों की उंगलियों पर काफी अच्छे लगते हैं, साथ ही पैरों को और ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं। इसमें आप फूल, पत्तियां या फिर चेन का डिजाइन लगा सकती हैं। इनको बनाना भी आसान होता है और ये दिखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। आप इन्हें त्योहारों पर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मोर वाली मेहंदी के ये डिजाइंस आपके हाथों पर भी खूब जंचेंगे

कंगन स्टाइल मेहंदी डिजाइन

कंगन स्टाइल मेहंदी सिर्फ हाथों पर ही नहीं बल्कि पैरों पर भी लगाई जाती है। इस बहुत कम महिलाएं ही लगवाती हैं। लेकिन आजकल इसका ट्रेंड भी चलने लगता है। ऐसे में अगर आपको पसंद है कंगन डिजाइन तो इन्हें पैरों पर ट्राई करा सकती हैं। जिस पर आप अलग-अलग पैटर्न बनवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको मार्केट में मेहंदी वालों के पास मिल जाएंगे।

इसके अलावा और भी कई ऐसे पायल डिजाइन हैं जिन्हें आप पैरों पर सजा सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।