घर में कोई फंक्शन हो या कोई त्यौहार। मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है। वहीं आजकल कई तरीके के डिजाइन में आपको मेहंदी देखने को मिल जाएगी। हाथों के अलावा पैरों पर भी मेहंदी लगाना आजकल काफी पसंद किया जाने लगा है।
कई बार हम केवल पैरों की उंगलियों पर ही मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखने वाले हैं पैरों के लिए कुछ खास और आसान मेहंदी डिजाइंस।
जाल मेहंदी लगाना बेहद आसान होता है। वहीं आप पैरों के आगे यानी उंगलियों की तरफ जाल बनाकर अंदर की ओर शेडिंग कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो जाल के आखिर में बॉर्डर भी बना सकती हैं। ऐसा करने से आपका मेहंदी लुक बेहद खूबसूरत और कम्प्लीट नजर आएगा। जाल के अंदर की तरफ शेडिंग करने के लिए आप डार्क कलर वाली मेहंदी लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : हाथों ही नहीं बल्कि पैरों पर भी लगाएं ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन
कट-आउट डिजाइन आजकल काफी चलन में है। वहीं इसमें आप पीकॉक डिजाइन से लेकर मंडाला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। देखने में इस तरह की मेहंदी डिजाइन टैटू की तरह दिखाई देती हैं। वहीं इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आप टूथपिक और इअरबड्स की सहायता ले सकती हैं।
वहीं अगर आप सिम्पल डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और समय की भी कमी है तो आप इस तरह से केवल हिना को लगा सकती हैं। आकर्षक लुक देने के लिए आप इनके आगे की ओर बॉर्डर बना सकती हैं। बॉर्डर के लिए आप डॉट-डॉट डिजाइन वाली मेहंदी भी लगा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : लगाने में बेहद आसान हैं बेल मेंहदी के ये डिजाइंस
मेहंदी में पत्ती वाला डिजाइन तो काफी पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप केवल उंगलियों पर मेहंदी लगा रहे हैं तो इस तरह से बेल बनाकर उस पर पत्तियां बना सकती हैं। वहीं आकर्षक लुक देने के लिए आप केवल एक ही ऊँगली पर इस तरह से बेल बनाएं। पत्ती के साथ-साथ आप फूल, हार्ट, स्टार शेप में भी डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं।
अगर आपको पैरों के लिए मेहंदी के डिजाइंस और इन्हें आसानी से बनाने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।