मोर वाली मेहंदी के ये डिजाइंस आपके हाथों पर भी खूब जंचेंगे

राखी के अवसर पर हर महिला मेहंदी लगाती है, अगर आप भी इस त्योहार पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए आसान और खूबसूरत डिजाइंस तलाश रही हैं, तो इस बार मोर वाली मेहंदी डिजाइंस को मेहंदी में शामिल करें। आज हम आपको कुछ ऐसी ही डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें आप आसानी और कम समय में हाथों पर खुद से लगा सकती हैं।
रक्षाबंधन के पर्व पर मेहंदी के ये डिजाइंस आपके हाथों पर खूब जंचेंगे और हर कोई आपकी मेहंदी देखकर उसकी तारीफ जरूर करेगा।
इसे जरूर पढ़ें- मेहंदी को गहरा रचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

मेहंदी डिजाइन-1
- इस तस्वीर में एक बड़ा सा मोर हाथ की हथेली में बनाया गया है और उसके आस-पास मेहंदी की अन्य डिजाइन से हाथों को कवर किया गया है।
- मोर को अंदर से भरने के लिए हाफ सर्कल डिजाइन बनाई गई है। आप लकीरों और बूंदी डिजाइन से भी मोर को अंदर से भर सकती हैं।
- इस तरह की मोर डिजाइन को आप डबल आउटलाइन और मोर के पंख बना कर भी पूरा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहनें हाथों पर लगा सकती हैं खूबसूरत जाल वाली मेहंदी डिजाइन, देखें तस्वीरें
मेहंदी डिजाइन-2
- पंख के साथ मोर की डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लगती हैं, आप इस तरह की डिजाइन हाथों की बैक और फ्रंट दोनों पर लगा सकती हैं।
- इस तरह की मोर डिजाइन को इंहैंस करने के लिए आप चेन डिजाइन भी बना सकती हैं।
- मोर के पंख आप छोटे और बड़े कैसे भी बना सकती हैं, यदि आपको घनी मेहंदी लगानी है तो आपको मोर के पंख घने बनाने होंगे, वहीं अगर आपको बहुत घनी मेहंदी नहीं लगानी है तो आपको मोर के पंख मोटे बनाने होंगे।
- इस तरह की मेहंदी डिजाइन के साथ आप अगर कोई और डिजाइन हाथों पर नहीं भी लगाएंगी, तब भी आपके हाथ पूरी तरह से कवर हो जाएंगे।
मेहंदी डिजाइन-3
- अगर आप बहुत कम समय में अच्छी और भरी-भरी मेहंदी हाथों पर लगाना चाहती हैं, तो तस्वीर में दिखाई गई मेहंदी डिजाइन भी एक अच्छा विकल्प है।
- इस तरह के मेहंदी डिजाइन में आप हथेली के बीच में मोर और उसके पंख बनाएं, साथ डिजाइनर आउटलाइन के साथ मेहंदी की इस डिजाइन को कंप्लीट कर लें।
- आप उंगलियों में साथ में कैरी डिजाइन या फिर फूल-पत्ती डिजाइन भी बना सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन-4
- शेडेड मेहंदी की डिजाइन हमेशा से ही महिलाओं के बीच काफी पसंद की जाती रही है। इस तरह की मेहंदी में आपको आउटलाइन बनानी है और फिर आपको अंदर मेहंदी से शेड बनाना है।
- आप मोर की डिजाइन बनाकर, उसमें भी आउटलाइन करें और फिर अंदर से उसमें शेड बनाएं।
- इस मेहंदी डिजाइन के साथ आप अन्य डिजाइन भी बना सकती हैं।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।