महंगे हेयर स्पा की नहीं पड़ेगी जरूरत, एलोवेरा मास्क से झाड़ू जैसे बाल बनेंगे सॉफ्ट-शाइनी

रूखे और बेजान बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए एलोवेरा का होममेड हेयर मास्क असरदार उपाय है। यह मास्क बालों को फ्रिज-फ्री करके मैनेज करता है, जिससे महंगे स्पा की जरूरत नहीं पड़ती।
Updated:- 2026-11-12, 11:07 IST
aloe vera hair mask at home to control frizz and get soft shiny

क्या आपके बाल भी रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आते हैं,क्‍या बालों में बार-बार फ्रिज आने की वजह से मैनेज करना मुश्किल हो जाता है? ऐसे में महंगे हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बजाय आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से बालों की केय‍र कर सकती हैं।

अलसी और एलोवेरा से बना यह होममेड हेयर मास्क आपके हेयर केयर रूटीन के‍ लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन हो सकता है। अलसी से तैयार जेल बालों को कोटिंग देकर सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाता है, वहीं एलोवेरा जेल बालों को नमी देता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बालों को सॉफ्ट लुक और नेचुरल शाइन देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इसे बनाने के तरीकों और फायदों के बारे में जानते हैं-

aloe vera gel

एलोवेरा हेयर मास्क के लिए जरूरी सामग्री

इस हेय‍र मास्‍क को बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी।

  • अलसी के बीज- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी डालें और इसमें दो बड़े चम्मच अलसी के बीज मिलाएं।
  • अब इसे धीमी आंच पर उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें।
  • जब पानी गाढ़ा होकर जेल जैसा दिखने लगे, तब गैस बंद कर दें।
  • मिश्रण हल्का गर्म रहते हुए इसे छान लें, ताकि अलसी के बीज अलग हो जाएं।
  • फिर तैयार अलसी के जेल को ठंडा होने दें।
  • अब एक कटोरी में दो बड़े चम्मच अलसी का जेल और एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।

aloe vera gel for frizz hair

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क कैसे लगाएं?

इस हेयर मास्क लगाना बेहद आसान है। इसे लगाने के लिए आपको को कुछ स्‍टेप्‍स को फालो करना होगा।

  • सबसे पहले बालों को हल्का गीला करें।
  • तैयार हेयर मास्क को बालों की लंबाई और सिरों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इसे लगभग 20-30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद बालों को पानी से अच्छी तरह धोएं।

यह भी पढ़ें- फ्रिजी हेयर से हैं परेशान? घर पर आजमाएं ये आसान उपाय, बाल दिखेंगे सॉफ्ट और शाइनी

अलसी और एलोवेरा हेयर मास्क के फायदे

अलसी और एलोवेरा से बना हेयर मास्क बालों से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करने में मदद करता है।

flaxseed for hair

  • फ्रिजीनेस कम करने में मददगार- अलसी का जेल बालों को स्मूथ फिनिश देता है।
  • बाल दिखेंगे सॉफ्ट- एलोवेरा जेल बालों को नमी देता है।
  • नेचुरल शाइन- बालों की रूखी और बेजान दिखने वाली बनावट को बेहतर लुक मिलता है।
  • बाल होंगे मैनेजेबल- उलझे बालों को संभालना और स्टाइल करना आसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही बाल हो जाते हैं रूखे और बिखरे? बिना धोए ऐसे पाएं खूबसूरत वेव्स

इस मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर स्कैल्प में खुजली, जलन या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल न करें। यह हेयर मास्क बालों को मुलायम दिखाता है, लेकिन बालों की ग्रोथ या डैमेज ठीक करने का मेडिकल ट्रीटमेंट नहीं है। इस आसान DIY हेयर मास्क को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें और बालों को सॉफ्ट और शाइनी लुक बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit: magnific.com

FAQ
हफ्ते में कितनी बार एलोवेरा हेयर मास्क लगाना चाहिए?
बालों की जरूरत के अनुसार हफ्ते में 1-2 बार एलोवेरा हेयर मास्क लगा सकते हैं।
क्या एलोवेरा रूखे और बेजान बालों के लिए फायदेमंद है?
एलोवेरा बालों को नमी और कंडीशनिंग देने में मदद कर सकता है, जिससे रूखे और बेजान बाल बेहतर दिख सकते हैं।
क्या सीधे बालों में एलोवेरा जेल लगा सकते हैं? 
हां, बालों में सीधे एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। हालांकि, इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।