बारिश के मौसम में क्यों नहीं करना चाहिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल? जानें ये बड़े नुकसान

बरसात में तेज बारिश होने से, न चाहते हुए भी हम भीग जाते हैं। भीगने के बाद जब वे घर आती हैं, तो अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर जैसे हीट प्रोडक्ट्स का जरूर इस्तेमाल करता है। अगर आप भी बरसात के मौसम में लगातार हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। आज हम आपको इन हीट प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
हेयर ड्रायर से होने वाले नुकसान
बारिश में बाल गीले होना एक आम समस्या है। इन गीले बालों को सुखाने के लिए अगर आप भी हीट प्रोडक्ट्स जैसे ड्रायर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो बता दें कि तेज गर्म हवा आपके बालों की नेचुरल नमी को कम कर सकती है और इससे आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। बालों पर एक दम से गर्म हवा आने से ये धीरे-धीरे झड़ने लगते हैं और इनकी जड़े भी कमजोर पड़ने लगती हैं।

स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां
अगर आप बरसात में रोजाना या हर थोड़े दिन में लगातार डायरेक्ट गर्म हीट वाले हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं, तो बाल रूखे होने के साथ-साथ बेजान तो होंगे ही, बल्कि स्कैल्प भी ड्राई हो सकता है। इससे स्कैल्प पर खुजली और इर्रिटेशन की समस्या भी हो सकती हैं। हेयर ड्रायर से निकलने वाली गर्म हीट मानसून में भीगे बालों को कमजोर भी बना सकती हैं। यह हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- ड्राई बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करने से बालों को हो सकता है ये बड़ा नुकसान
हेयर ड्रायर के नुकसान से ऐसे बचे
अगर आप भी हेयर ड्रायर से होने वाले इन नुकसानों से बचना चाहती हैं, तो सबसे पहले बालों को हल्के हाथों से टॉवल की मदद से पोंछें और धीरे- धीरे सुखाने की कोशिश करें। थोड़ी देर बालों में क्लचर लगाकर ऐसे ही इन्हें छोड़ दें। इसके बाद भी अगर आप जल्दी में बालों को सुखाना चाहती हैं, तो कूलर या फैन के सामने भी थोड़े समय के लिए बैठ सकती हैं। इन सभी के बाद भी अगर आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो लो या मिड हीट सेटिंग के बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

अगर आप भी अपने बालों को खूबसूरत बनाएं रखना चाहती हैं और झड़ने की समस्या को कम करना चाहती हैं, तो मॉनसून में आपको ऊपर दी गई कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए। आप इन टिप्स को ध्यान में रखकर अपने बालों की केयर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी बाल धोने के तुरंत बाद करती हैं हेयर ड्रायर का इस्तेमाल? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।