Glowing Skin Tips: रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज, जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से मिल सकती है राहत

हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी नजर आए। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन कई बार चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयां इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि हमारी सुंदरता फीकी पड़ जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये कसफी महंगे भी होते हैं।
इसलिए अगर आप कुछ ऐसा ऑप्शन देख रही हैं जो किफायती होने के साथ-साथ असरदार भी हो, ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर एक ऐसा तरीका बता रही हैं जो बिल्कुल फ्री है और इस नुस्खे का सदियों से स्किन केयर में इस्तेमाल होता आ रहा है। बस आपको ये तरीका रात में अपनाना होगा। आइए इस नुस्खे के बारे में जानते हैं-
-1779262604754.jpg)
क्या है वो 1 चीज?
आपकी स्किन की समस्या का इलाज एलोवेरा है। इसका काफी पुराने समय से स्किन केयर में इस्तेमाल हो रहा है। इसका इस्तेमाल आपको रात के समय सोने से पहले करना होगा। इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे तो दूर होंगे ही, साथ ही टैनिंग भी कम होगी। अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है या आप झाइयों से परेशान हैं तो भी एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Neem Soap: घर पर इस तरह बनाएं नीम का साबुन, पिंपल्स से मिल सकता है छुटकारा
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें।
- अब चेहरे को साफ तौलिए से थपथपाकर सुखा लें।
- इसके बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें।
- अगर ताजा जेल इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे अच्छी तरह से धो लें।
- अब इसे पूरे चेहरे पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- सुबह उठकर इसे सादे पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: 10 रुपये में बनाएं सबसे सस्ता फेस वॉश, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
क्या हैं इसके फायदे?
- स्किन हाइड्रेट रहेगी
- चेहरे को ठंडक मिलेगी
- स्किन फ्रेश महसूस होगी
- दाग-धब्बे कम हो सकते हैं
- झाइयों से राहत मिल सकता है
यह भी पढ़ें- Japanese Glass Skin: सिर्फ इस 1 चीज से मिलेगी शीशे जैसी चमकती त्वचा, इस्तेमाल करने का तरीका जानें
रात में ही क्यों करें इस्तेमाल?
आपको बता दें कि रात में हमारी स्किन को आराम मिलता है। रात में जब आप कोई नुस्खा आजमाती हैं तो ये अच्छी तरह से अपना असर दिखा पाती है क्योंकि इसके बाद आपको तुरंत न धूप में जाना होता है और न ही धूल मिट्टी के संपर्क में आना होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल करने पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- हमेशा साफ चेहरे पर ही कोई नुस्खा आजमाएं
- बहुत ज्यादा मात्रा में एलोवेरा का इस्तेमाल न करें
- धूप में जाते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं
- चेहरे को ढककर ही बाहर निकलें
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
तो अगर आप भी चेहरे पर दाग-धब्बे और झाइयों से परेशान हैं तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।