Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

DIY Face Scrub: च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी दमकेगा आपका चेहरा, बस क‍िचन में रखी इन 2 चीजों से बनाएं स्‍क्रब

Ghar Par Scrub Kaise Banaye: गर्मी का मौसम आते ही चेहरे की चमक जैसे खो सी जाती है। इसके ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही एक होममेड स्‍क्रब तैयार कर सकती हैं। इसके ल‍िए आपको बाहर से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप मामूली सी चीजों का इस्‍तेमाल करके स्‍क्रब बना सकती हैं।
Updated:- 2026-05-29, 09:32 IST
homemade scrub for glowing skin

गर्मियों में हम सभी के साथ ऐसा होता है कि स्किन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। धूल, पसीना, धूप और प्रदूषण के कारण हमारे चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। कई लोगों की स्किन तो ऑयली और चिपचिपी सी नजर आती है और चेहरे पर टैनिंग जमा हो जाती है। ऐसे में इन सबसे राहत पाने के लिए लोग बाजार से महंगे स्क्रब और फेस वॉश खरीदते हैं।

ऐसे में अगर आप कुछ नेचुरल तरीका अपनाती हैं, तो हम आपको घर पर चेहरे के लिए स्क्रब बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। अगर आप नियमित रूप से इस स्क्रब का इस्तेमाल करेंगी तो आपको फर्क जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं-

glowing skin (2)

कॉफी और दही से बनाएं स्क्रब

ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि स्किन केयर में दही और कॉफी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। कॉफी एक्सफोलिएशन में मदद करती है और दही स्किन को सॉफ्ट बनाती है।

यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: गर्मियों में चेहरे पर जमी टैंन‍िग से छुटकारा ये सस्‍ता स्‍क्रब

कैसे बनाएं स्क्रब?

  • कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें।
  • अब उसमें एक से दो चम्मच दही मिला लें। दही फ्रेश होनी चाहिए।
  • अब दोनों को अच्छे से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
  • होममेड स्क्रब तैयार है।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्‍खे द‍िखाएंगे असर

इस्तेमाल करने का तरीका भी जानें

रात के समय सोने से पहले चेहरे को धो लें। अब ये स्क्रब लें और पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके बाद गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे मसाज करें। बस ध्यान रहे कि चेहरे को बहुत जोर से रगड़ना नहीं है, वरना आपको जलन महसूस हो सकती हैं। 2 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

glowing skin

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस स्क्रब को जरूरत से नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आप हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपने इससे ज्यादा बार स्क्रब किया तो आपको जलन महसूस हो सकती है और इससे ड्राईनेस भी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्‍खा

कॉफी और दही के फायदे

  • कॉफी- कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन चेहरे की पफिनेस को कम करते हैं। ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाते हैं। इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो आता है।
  • दही: दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है। ये गर्मियों में धूप से झुलसी त्वचा यानी सनबर्न से राहत दि‍लाने का काम करता है। साथ ही चेहरे का चिपचिपापन दूर कर स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • स्क्रब करने के तुरंत बाद धूप में न निकलें।
  • स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • कोशिश करें कि रात में ही स्क्रब करें।
  • स्क्रब से पहले चेहरे को गुलाब जल से साफ कर सकती हैं।
  • पिंपल्स हैं तो स्क्रब न करें।
  • स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत है तो इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: क‍िचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्‍क्र‍ब, ₹15 में म‍िलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्‍वचा

तो अगर आपकी स्किन भी गर्मियों में बेजान नजर आने लगती है तो आप ये स्क्रब घर में बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।