Dark Lips Remedy: सिर्फ ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्खे दिखाएंगे असर

Home Remedies For Dark Lips: हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ चेहरे की रंगत निखारना ही काफी नहीं होता है। आंखों, आइब्रो और होंठों का भी ख्याल रखना पड़ता है। होंठों की बात करें तो कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके होंठ काले नजर आते हैं।
इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार होती हैं। दरअसल, लिपस्टिक में केमिकल का यूज होता है, जिससे जब हम ज्यादा लिपस्टिक लगाते हैं तो होंठ हमारे काले होने लगते हैं। साथ ही खानपान और पानी कम पीने जैसी वजहें भी जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर कुछ आसान से नुस्खे बता रही हैं जिससे आपके होंठ गुलाबी नजर आएंगे। आइए जानते हैं-
शहद और चीनी से करें स्क्रब
होंठों का कालापन दूर करने के लिए जरूरी है कि होंठों से डेड स्किन को रिमूव किया जाए। इसके लिए स्क्रबिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। आप शहद और चीनी से होंठों को स्क्रब कर सकती हैं। इसके लिए आपको आधे चम्मच शहद में थोड़ी सी चीनी मिलाना होगा और 2 मिनट तक होंठों पर मसाज करना होगा। इसके बाद होंठों को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके लिप्स सॉफ्ट बनेंगे और डेड स्किन भी हटने लगेगी। बस ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा तेज नहीं रगड़ना है।
यह भी पढ़ें- Lip Care: बिना रगड़े ऐसे साफ करें Matte Lipstick, घर की इन चीजों से होंठ बनेंगे बेबी सॉफ्ट
गुलाब की पंखुड़ी और दूध (Honthon Ka Kalapan Kaise Dur Kare)
गुलाब की पंखुड़ियां भी होंठों की खूबसूरती बनाने में मदद करती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए फ्रेश गुलाब की पंखुड़ियों को धोकर थोड़े से दूध में भिगाकर पीस लें। अब इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से होंठों की ड्राईनेस कम होती है और ये पिंक होने शुरू हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, यह होममेड स्क्रब देगा Soft Pink Lips
नारियल तेल से करें मसाज
नारियल का तेल भी होंठों को मॉइश्चर देने का काम करता है। इसलिए आप जब भी सोने जाएं तो थोड़ा सा नारियल तेल लेकर होंठों पर लगाएं और करीब 2 मिनट तक मसाज करें। इससे होंठों का फटना बंद हो जाता है और उनमें नमी बनी रहती है। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपके होंठ गुलाबी नजर आने लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Pink Lip Tips: ₹2 में नेचुरल तरीके से पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ, लिपस्टिक लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार कोई भी नुस्खा इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें
- होंठों को बार-बार चाटने से बचें
- नियमित रूप से करें इस्तेमाल
- अगर होंठों पर जलन या घाव हो, तो डॉक्टर से सलाह लें
यह भी पढ़ें- Lips Pigmentation: तेज धूप से काले पड़ गए हैं होंठ ? इस Pink लिप बाम से वापस आ जाएगा गुलाबीपन
तो अगर आप भी कम पैसों में होंठों के कालेपन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए आसान नुस्खों को आजमा सकती हैं। इससे आपके होंठ सॉफ्ट, हेल्दी और पिंक नजर आने लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।