Sun Tan Removal Tips: गर्मियों में चेहरे पर जमी टैंनिग से छुटकारा ये सस्ता स्क्रब

गर्मियों में हमारी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिलती हैं। दरअसल, धूल, तेज धूप, पसीने और पॉल्यूशन के कारण हमारी स्किन का बुरा हाल हो जाता है। स्किन पर टैनिंग जमा हो जाती है जिससे हमारे चेहरे की रंगत भी डाउन हो जाती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लड़कियां और महिलाएं घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं।
अगर आप भी नेचुरल तरह से चेहरे की टैनिंग हटाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट एक ऐसा नुस्खा बता रही हैं जिसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको कुछ ही समय में फर्क दिख सकता है। आइए उस 1 नुस्खे के बारे में जानते हैं-
-1778823212380.jpg)
टमाटर और कॉफी करेगा कमाल
आपको बता दें कि टमाटर और कॉफी से बना स्क्रब चेहरे पर जमी टैनिंग को कम करने में मददगार हो सकता है। इससे स्क्रब करने से डेड स्किन हटती है। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने पर आपको बस कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।
यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्खा
स्क्रब बनाने के लिए क्या चाहिए?
- 1 छोटा पका हुआ टमाटर
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच शहद (ऑप्शनल)
स्क्रब कैसे तैयार करें?
- सबसे पहले टमाटर को बीच से काट लें।
- अब उसके ऊपर थोड़ा कॉफी पाउडर छिड़क दें।
- इसके बाद हल्के हाथ से चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें।
यह भी पढ़ें- कम खर्च में हाथों की टैनिंग होगी दूर, इस सस्ते नुस्खे से बिना पार्लर जाए दिखेगा असर
ये भी है तरीका
- सबसे पहले टमाटर का रस निकालकर उसमें कॉफी मिलाएं।
- अगर स्किन बहुत ड्राई है, तो थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 5 मिनट के लिए लगा लें।
- फिर हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
स्क्रब करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
- स्क्रब करते समय बहुत जोर से रगड़े नहीं, वरना स्किन में जलन हो सकती है।
- आंखों के आसपास इसे न लगाएं।
- अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: टैनिंग कम करेगा इस एक फल का छिलका, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका
हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?
आप इसे हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकती हैं। अगर आप रोजाना स्क्रब करेंगी तो आपकी स्किन ज्यादा ड्राई हो सकती हैं। स्क्रब करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहेगी और आप जब भी बाहर जाएं तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी?
- चेहरे पर कटा हो
- पिंपल्स बहुत ज्यादा हों
- स्किन में जलन हो रही हो
यह भी पढ़ें- कैसे स्किन को बेदाग बनाता है संतरे का छिलका? इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, दिखेगा फर्क
अगर आपके साथ इनमें से कोई दिक्कत है तो इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
तो अगर आपको भी टैनिंग की वजह से शर्मिंदगी महसूस हो रही है तो आप टमाटर और कॉफी का ये नुस्खा आजमा सकती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।