Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्‍खा

Home Remedy For Dark Hand: गर्मियों में तेज धूप का असर चेहरे पर ही नहीं बल्‍क‍ि हमारे हाथ और पैरों पर भी साफ दिखाई देने लगता है। जब हम लंबे समय तक धूप में रहते हैं तो हमारे हाथ और पैर भी काले पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आपके हाथों पर भी टैन‍िंग जमा हो गई है तो हम आपको एक ऐसा नुस्‍खा बता रहे हैं जि‍ससे आपके हाथों की रंगत सुधर जाएगी।
Updated:- 2026-06-11, 20:49 IST
Home Remedy For Dark Hand

Hathon Ka Kalapan Kaise Dur Kare: गर्मियों में जब तेज धूप होती है, तो इसका असर सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि हमारे हाथ और पैरों पर भी साफ नजर आता है। धूप से हमारे हाथ और पैर काले पड़ जाते हैं। पैरों में तो हम मोजे पहनना शुरू कर देते हैं, लेकिन जब हाथ काले नजर आते हैं तो शर्मिंदगी महसूस होती है। लोग स्किन पर टैनिंग होने पर देखभाल कर लेते हैं, लेकिन हाथों पर उतना ध्यान नहीं देते हैं।

ऐसे में अगर गर्मियों में आपके हाथों पर भी टैनिंग हो गई है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने एक ऐसा नुस्खा बताया है, जिससे आपके काले हो चुके हाथों की रंगत सुधर जाएगी और आपके हाथ दूध जैसे गोरे नजर आएंगे। आइए जानते हैं, उस नुस्खे के बारे में -

dark hands remedy (1)

क्यों धूप में हाथ काले पड़ जाते हैं?

सबसे पहले तो हम ये जान लेते हैं कि धूप में हमारे हाथ काले क्यों पड़ जाते हैं? दरअसल, जब हम लंबे समय तक धूप में रहते हैं तो शरीर में मेलेनिन नाम का पिगमेंट ज्यादा बनाने लगता है। इसी कारण हमारे हाथ की स्किन डार्क होती चली जाती है। इसके अलावा धूल, पसीना और सनस्क्रीन न लगाने से भी हाथों पर टैनिंग हो जाती है।

यह भी पढ़ें- DIY Foot Scrub: क‍िचन में रखी इस 1 चीज से करें फुट स्‍क्रब, दूध जैसे गोरे हो जाएंगे पैर

कैसे कम करें हाथों की टैनिंग?

हम आपको एक ऐसा नुस्खा बता रहे हैं, जिसके लिए आपको बाहर से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही हाथों का कालापन कम कर सकती हैं। हम दही और बेसन की बात कर रहे हैं। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल सदियों से स्किनकेयर में किया जाता रहा है। आपको बता दें कि दही से हमारी स्किन मॉइश्चराइज होती है और बेसन डेड स्किन हटाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- Homemade Bleach: ₹10 में घर पर म‍िलेगा पार्लर जैसा न‍िखार, बस इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच

क्या-क्या चाहिए?

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 से 2 चम्मच दही
  • थोड़ा सा गुलाब जल (ऑप्शनल)

कैसे तैयार करें पेस्ट?

  • एक कटोरी में बेसन लें
  • उसमें दही मिला दें
  • अगर आपके पास गुलाब जल है तो उसे भी थोड़ा सा मिला सकती हैं
  • अब इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें

यह भी पढ़ें- फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्‍ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग

लगाने का तरीका भी जान लें

  • इसे लगाने के लिए सबसे पहले हाथों को साफ कर लें
  • अब ये पेस्ट हाथों पर लगाएं
  • कम से कम 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें
  • इसके बाद हाथ से धीरे-धीरे रगड़ते हुए धो लें

dark hands remedy (2)

इससे क्या फायदा हो सकता है?

  • इससे आपके हाथों की स्किन साफ होगी
  • हाथ फ्रेश और सॉफ्ट नजर आएंगे
  • टैनिंग भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी

हफ्ते में कितनी बार करें इस्तेमाल?

आप इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। ध्यान रहे कि दो बार से ज्यादा न लगाएं, वरना आपके हाथों की स्किन और ड्राई हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bridal Glow: ₹10 में बनाएं ये D-Tan Mask, शादी से पहले न‍िखर सकती है आपकी त्वचा

इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट जरूर करें
  • बहुत ज्यादा जोर से हाथों को न रगड़ें
  • फ्रेश दही का ही इस्तेमाल करें
  • गुलाब जल और बेसन की एक्सपायरी चेक कर लें
  • कोशिश करें कि रात में ही ये नुस्खा आजमाएं
  • बाहर निकलते समय हाथों में ग्लव्स पहन लें
  • फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें
  • हाथों में भी सनस्क्रीन लगाएं
  • हाथों को मॉइश्चराइज करना न भूलें

तो अगर आपके हाथ भी धूप से काले पड़ गए हैं तो आप ऊपर बताए गए इस एक नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे धीरे-धीरे हाथों की टैनिंग कम होने लगेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।