DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा

How To Make Body Scrub At Home: आजकल बाजार में ब्यूटी प्रोडक्ट्स काफी महंगे मिल रहे हैं। ये महंगे तो होते ही हैं, साथ ही इनमें केमिकल भी मिला होता है जिससे ये हमारी स्किन के लिए सही नहीं होते हैं। अभी आप फेसवॉश या बॉडी स्क्रब खरीदने जाएंगी तो इसके लिए आपको अच्छा खासा भुगतान करना पड़ेगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप घर पर ही बॉडी स्क्रब बना सकती हैं?
खास बात तो ये है कि इसे बनाने में आपको बहुत महंगे सामानों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको किचन में रखी कुछ चीजों का ही इस्तेामल करना होगा। ये सब 15 रुपये से भी कम में मिल जाएंगी। तो आज हम आपको अपने इस लेख में घर पर बॉडी स्क्रब बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
-1774347301850.jpg)
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
- एक चम्मच चीनी
- एक चम्मच नारियल का बुरादा
- एक चम्मच नारियल का तेल
- एक चम्मच बॉडी वॉश
- एक चम्मच कॉफी पाउडर
- थोड़ा सा नींबू के छिलके का पाउडर
- कॉफी पाउडर
यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम
कैसे बनाएं बॉडी स्क्रब?
बॉडी स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में सभी चीजों को ऊपर बताए गए क्वांटिटी में अच्छे से मिक्स कर लें। आपका घर का बना बॉडी स्क्रब तैयार है। इसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- नहाते समय इसे बॉडी पर लगाएं
- गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें
- खासकर कोहनी, घुटनों और गर्दन पर
- दो मिनट बाद नहा लें
यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर के रस का ऐसे करें इस्तेमाल
होममेड बॉडी स्क्रब के फायदे भी जानें
- डेड स्किन हट जाती है
- स्किन सॉफ्ट बनती है
- स्किन हाइड्रेटेड रहती है
- स्किन फ्रेश नजर आती है
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्किन, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
इन बातों का रखें ध्यान
- हफ्ते में दो बार ही इस्तेमाल करें
- बहुत जोर से न रगड़ें
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- हमेशा फ्रेश बॉडी स्क्रब ही बनाएं
- स्टोर करके न रखें
- कोई दिक्कत हो तो तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लें
यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्किन रहेगी हाइड्रेटेड
तो अगर आप भी बाजार से नहीं बल्कि घर का बना बॉडी स्क्रब यूज करना चाहती हैं तो हमने आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताया है। ये पूरी तरह से नेचुरल है। खास बात तो ये है कि इससे आपकी स्किन हमेशा फ्रेश लगेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- घर पर बॉडी स्क्रब कैसे बनाएं?
- आप चीनी, नारियल का बुरादा और तेल, बॉडी वॉश, कॉफी, नींबू के छिलके के पाउडर से घर पर बॉडी स्क्रब बना सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।