Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

₹2 की इस चीज से दूर होगी पसीने की बदबू, Deodorant लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Get Rid Of Sweat Odor: गर्मियों में पसीना आना बहुत नॉर्मल बात है, लेकिन उसके साथ आने वाली बदबू कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। ऐसे में हम तुरंत डियोड्रेंट या परफ्यूम लगाने लगते हैं, लेकिन आप चाहें तो पसीने की बदबू कम करने के ल‍िए कुछ नेचुरल तरीके भी अपना सकती हैं। हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-04-20, 11:18 IST
body odor removal tips

गर्मी शुरू होते ही सबसे ज्यादा दिक्कत लोगों में पसीने की होती है। ये बहुत ही आम बात है, लेकिन पसीने से आने वाली बदबू के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हर कोई तुरंत डियोड्रेंट या परफ्यूम लगाते हैं। हालांकि, भले ये तुरंत ही पसीने की बदबू को कम कर देता है, लेकिन लंबे समय के लिए ये सुरक्षित नहीं होता है। ऊपर से इनमें केमिकल भी होते हैं। कई लोगों को तो तेज खुशबू से भी दिक्कत हो जाती है।

मैं भी बहुत ज्यादा डियो का इस्तेमाल करती हूं, लेकिन मेरी कलीग ने एक ऐसा तरीका बताया जिससे मात्र 2 रुपये की चीज से पसीने की बदबू को दूर किया जा सकता है। हम आपको उसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

body odor

किस चीज से कम होगी पसीने की बदबू?

हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वो फिटकरी ही है। ये आपको बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगी बाजार में। दरअसल, फिटकरी में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि पसीने की बदबू अक्सर बैक्टीरिया की वजह से ही होती है, इसलिए फिटकरी इसे कंट्रोल करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- महंगा Pedicure Pack खरीदने के बजाय पैरों में लगाएं ये होममेड पेस्ट, मिनटों में दूर होगी टैनिंग

कैसे करें फिटकरी का इस्तेमाल?

सीधे लगाएं

  • नहाने के बाद फिटकरी का छोटा टुकड़ा लें
  • इसे हल्का सा गीला कर लें
  • अब इसे अंडरआर्म्स पर हल्के से रगड़ लें
  • इससे पसीने से बदबू नहीं आएगी

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: इन 5 स्‍टेप्स में घर पर करें पेड‍िक्‍योर, फटी एड़ियों और कालेपन से म‍िलेगा छुटकारा

फिटकरी का पानी बनाकर इस्तेमाल करें

  • एक गिलास पानी में थोड़ा फिटकरी पाउडर मिलाएं
  • इसे अच्छी तरह घोल लें
  • अब कॉटन की मदद से इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं

body odor removal tips (1)

यह भी पढ़ें- Toe Nail Paint Colours: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल कलर, यहां से लें आइडिया

क्या फायदे मिलते हैं?

  • पसीने की बदबू कम होती है
  • लंबे समय तक फ्रेशनेस फील होती है
  • स्किन पर कोई केमिकल नहीं लगता है
  • बहुत सस्ता और आसानी से मिलने वाला तरीका है

यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, घर में मौजूद इन 5 चीजों से मिनटों में करें मेनिक्योर-पेडीक्योर

किन बातों का रखें ध्यान

  • बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल न करें
  • अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें
  • कट या चोट पर इसे न लगाएं

तो अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं और बार-बार डियोड्रेंट इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको भीड़ में शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।