Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, घर में मौजूद इन 5 चीजों से मिनटों में करें मेनिक्योर-पेडीक्योर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर बार पार्लर जाकर मेनिक्योर-पेडीक्योर कराना आसान नहीं होता है। बिना महंगे प्रोडक्ट और ज्यादा खर्च के आप घर बैठे हुए ही अपने हाथों और पैरों में नेचुरल तरीके से मेनिक्योर या पेडीक्योर कर सकती हैं। आइए जानें कैसे आप घर पर ही हाथ और पैर की खूबसूरती बढ़ा सकती हैं।
Updated:- 2026-03-10, 11:13 IST
how to do manicure pedicure

खूबसूरत और साफ-सुथरे हाथ-पैर भला कौन नहीं चाहता है, लेकिन आपके बिजी शेड्यूल की वजह से बार-बार पार्लर जाना मुश्किल हो जाता है। अच्छे हाथ और पैर आपकी पर्सनैलिटी को भी निखार देते हैं। हर बार मेनिक्योर-पेडीक्योर कराने का समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से घर पर ही हाथ और पैरों को पार्लर जैसा लुक दे दें तो बात ही क्या है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। आपके किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीजें ही आपकी स्किन को पार्लर जैसा ग्लो दे सकती हैं। आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके पैरों और हाथों की सफाई करेंगी तो पार्लर जैसा ग्लो आ सकता है। आइए जानें कैसे आप हाथ और पैर को पार्लर जैसे मेनिक्योर और पेडीक्योर जैसा ग्लो दे सकती हैं।

घर पर नेचुरल तरीके से कैसे करें मेनिक्योर-पेडीक्योर

घर पर मेनिक्योर और पेडीक्योर करने के लिए आपको कुछ विशेष सामग्रियों और आसान स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है।

home remedy for manicure

आवश्यक सामग्री

  • एलोवेरा जेल-1 बड़ा चम्मच
  • शैंपू- 1 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा-1 बड़ा चम्मच
  • कॉफी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच

यह भी पढ़ें- अब पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं, 1 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर और मैनीक्योर

घर पर कैसे करें मेनिक्योर-पेडीक्योर?

  • सबसे पहले अपने हाथों और पैरों को गुनगुने पानी में 5-7 मिनट के लिए डुबोकर रखें। आप चाहें तो पानी में थोड़ा सा नमक या शैंपू मिलाएं। इससे हाथ और पैर की त्वचा मुलायम हो जाएगी और पैरों की गंदगी आसानी से निकल जाएगी।
  • पैरों को धोने के बाद अच्छी तरह से सुखाएं और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब तैयार किए गए पेस्ट को हाथों और पैरों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • कम से कम 5 मिनट तक तैयार पेस्ट को हल्के हाथों से पैरों पर रगड़ें। पैरों की एड़ियों, उंगलियों के बीच और नाखूनों के आस-पास के हिस्से में अच्छी तरह से लगाएं।
  • स्क्रबिंग के बाद हाथ और पैरों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद तौलिये से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

manicure and pedicure

मेनिक्योर-पेडीक्योर करने की टिप्स

  • इस आसान नुस्खे से हफ्ते में 1 बार यह नेचुरल मेनिक्योर-पेडीक्योर जरूर करें।
  • नाखून काटने और शेप देने के लिए साफ नेल कटर का इस्तेमाल करें।
  • नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों को पूरी तरह से सुखा लें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो पहले इस पेस्ट का पैच टेस्ट जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: महंगे पार्लर छोड़ें घर पर 5 रुपये में करें पेडीक्योर, जानें आसान तरीका

घर पर नेचुरल तरीके से मेनिक्योर-पेडीक्योर करने के फायदे

घर पर नेचुरल तरीके से मेनिक्योर-पेडीक्योर करना न सिर्फ आसान है, बल्कि आपके हाथ और पैरों की त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद भी है। जब आप किचन में मौजूद प्राकृतिक चीजों से स्क्रबिंग करती हैं, तो सबसे पहले हाथों और पैरों की जमी हुई डेड स्किन हटने लगती है। इससे त्वचा साफ और फ्रेश नजर आती है। नियमित रूप से ऐसा करने पर एड़ियों की रूखापन भी कम हो सकता है। इसमें मौजूद नेचुरल इंग्रीडिएंट्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना उसे मुलायम और स्मूद बनाते हैं। खासकर एलोवेरा और बेसन जैसी चीजें स्किन को पोषण देती हैं, जिससे हाथ-पैर सॉफ्ट महसूस होते हैं।

अगर धूप की वजह से टैनिंग हो गई है तो कॉफी और चावल का आटा जैसे प्राकृतिक स्क्रब टैन को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। इससे त्वचा का रंग निखरा हुआ दिखाई देता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock.com

FAQ
घर पर पेडीक्योर करने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
पेडीक्योर के लिए आपको टब, गुनगुना पानी, फुट सोक, नेल कटर, नेल फाइल, प्यूमिस स्टोन, क्यूटिकल स्टिक, स्क्रब, मॉइस्चराइज़र और नेल पॉलिश की जरूरत होती है। 
क्या घर पर पेडीक्योर करने के लिए शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है?
हां घर पर पेडीक्योर के लिए आपको माइल्ड शैंपू या लिक्विड सोप का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।