फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग
-1776161260092.webp)
Homemade Pedicure Pack: गर्मियों में हमारी स्किन को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। तेज धूप, प्रदूषण, धूल और पसीने के कारण न केवल हमारे चेहरे की रंगत छिन जाती है, बल्कि हाथ और पैरों का भी बहुत बुरा हाल होता है। चेहरे का तो हम ध्यान रख लेते हैं लेकिन पैरों की देखभाल करना अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में पैर भी हमारे काले और रूखे नजर आने लगते हैं। कई लोग पार्लर जाकर महंगे पैडीक्योर कराते हैं, लेकिन हर बार इतना खर्च करना जरूरी नहीं है।
आप चाहें तो घर पर ही पेडिक्योर पैक बनाकर पैरों पर जमी टैनिंग को कम कर सकती हैं। अच्छी बात ये है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें घर में ही मिल जाती हैं और स्किन के लिए भी सेफ होती हैं। ये तरीकरा फ्री इसलिए भी है क्योंकि इस नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली चीजें घर पर ही मिल जाती हैं। आपको अलग से कोई सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेरी दादी भी पुराने समय में इसी पेस्ट का इस्तेमाल करती थीं। तो अगर आप भी पैरों की टैनिंग से परेशान हैं, तो ये आसान तरीका आपको जरूर आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-

टैनिंग हटाने के लिए तैयार करें ये होममेड पेडिक्योर पेस्ट
होममेड पेडिक्योर पेस्ट बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-
यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: इन 5 स्टेप्स में घर पर करें पेडिक्योर, फटी एड़ियों और कालेपन से मिलेगा छुटकारा
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच बेसन
- आधा चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच नींबू का रस
कैसे बनाएं ये पैक? (Pedicure At Home)
- एक बाउल में दही लें
- अब उसमें बेसन और हल्दी डाल दें
- अब इसमें नींबू का रस मिलाएं
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें
- एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाएगा
यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, घर में मौजूद इन 5 चीजों से मिनटों में करें मेनिक्योर-पेडीक्योर
इस्तेमाल करने का तरीका भी जानें
- सबसे पहले पैरों को साफ पानी से धो लें
- अब इस पेस्ट को पैरों पर अच्छे से लगा लें
- खासकर टैनिंग वाली जगह पर थोड़ा मोटा लेयर लगाएं
- इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें
- फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें
अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क देखने को मिलेगा। आपके पैर बेहद खूबसूरत नजर आने लगेंगे। दरअसल इस पेस्ट में इस्तेमाल होने वाले दही से डेड स्किन हटती है। बेसन से हमारी स्किन साफ होती है। वहीं, हल्दी स्किन की रंगत निखारने का काम करता है और नींबू से टैनिंग को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
इन बातों का रखें ध्यान
- इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- नींबू लगाने के बाद धूप में तुरंत न जाएं
- हफ्ते में 2 से 3 बार ही इस्तेमाल करें
- रोज बाहर से आने के बाद पैर जरूर धोएं
- हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें
- पैरों को मॉइस्चराइज करना न भूलें
- हफ्ते में एक दिन गुनगुने पानी में नींबू डालकर थोड़ी देर के लिए पैरों को रखें
यह भी पढ़ें- Hair Care: बिना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम
तो अगर गर्मियों में आपके पैरों पर भी टैनिंग जमा हो गई है, तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से छुटकारा पा सकती हैं। इससे आपको पार्लर जाकर हजारों रुपये भी नहीं देने पड़ेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।