Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

Toe Nail Paint Colours: पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल कलर, यहां से लें आइडिया

पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस बार आप नेल आर्ट नहीं बल्कि नेल कलर को ट्राई करें, जो आपके पैरों को पहले से ज्यादा साफ-सुथरे और सुंदर बनाएंगे।
Updated:- 2026-04-06, 14:00 IST
image

सुंदर दिखने के लिए हम अक्सर चेहरे को चमकाने लगते हैं। अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि चेहरे की स्किन ग्लो करे, लेकिन हर बार चेहरे से ही इंसान खूबसूरत नजर नहीं आता है, बल्कि पैर भी सुंदर होने बेहद जरूरी होते हैं। इसके लिए आप पैरों में नेल आर्ट नहीं बल्कि अलग-अलग तरह के नेल कलर को ट्राई करें जिससे आपके पैर काफी खूबसूरत नजर आए। आइए बताते हैं कौन से नले कलर को आप पैरों में लगा सकती हैं।

ब्लू नेल कलर करें ट्राई

पैरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप ब्लू नेल कलर को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के नेल कलर से आपके पैर साफ-सुथरे और खूबसूरत लगेंगे। साथ ही आपको अलग से नेल आर्ट कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस रंग को लगाए इसके ऊपर ग्लॉस लगा लें। आपके पैर के नाखून चमकने शुरू हो जाएंगे।

1 (15)

ब्लैक कलर नेल कलर

पैरों में लगाने के लिए आप ब्लैक कलर को चूज कर सकती हैं। ब्लैक कलर पैरों में काफी अच्छा लगता है। साथ ही पैर गोरे नजर आते हैं। इसके लिए आपको ग्लॉसी या शिमरी ब्लैक कलर को चूज करना है। इसे अपने पैरों के नाखूनों पर लगाना है। कुछ देर के लिए सूखने दें। इससे आपके पैर अच्छे लगने लगेंगे। कलर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।

4 (2)

पिंक कलर को लगाएं

पैरों में आप पिंक कलर को भी लगा सकती हैं। इस तरह के पिंक नेल कलर से आपके पैर पहले से ज्यादा सुंदर लगने लगेंगे। इसमें आप डार्क से लेकर लाइट पिंक कलर को चूज कर सकती हैं, जिससे पैरों की सुंदरता और ज्यादा अच्छी लगेगी। इसपर स्ट्रांसपेरेंट कलर को लगाएं। इसे सूखने दें। फिर देखना आपके पैर कितने ज्यादा अच्छे लगने लगेंगे।

2 (14)

यह भी पढ़ें- Nail Art: वेडिंग सीजन में हाथों में करवाएं ये अलग तरह के नेल आर्ट, नेल पेंट कलर बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

मल्टीकलर नेल पेंट लगाएं

पैरों में आप मल्टीकलर नेल पेंट को भी लगा सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करना होगा। इससे डिजाइन को क्रिएट करना होगा। फिर इसे सूखने देना होगा। ये आपके पैरों को सबसे अलग बनाएगा। साथ ही आपके पैरों की रौनक को भी बढ़ाएगा। आप इसे ट्राई कर सकती हैं। नेल कलर आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

3 (9)

यह भी पढ़ें- मानसून सीजन के लिए बेस्ट हैं ये नेल पेंट कलर्स, हाथों को बनाएंगे खूबसूरत

इस बार आप ट्राई करें ये नेल कलर, जिससे आपके पैर सुंदर दिखाई देंगे। साथ ही इससे आपको बार-बार नेल आर्ट कराने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।